कौन सी वजह जिसके कारण अपने ही नाती से डरे हुए हैं अनिल कपूर, बेटी सोनम ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सोनम कपूर ने 3 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया। सोनम के मां बनने के बाद अनिल कपूर का पूरा परिवार काफी एक्साइटेड है। इसी बीच सोनम का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पापा उनके बच्चें को लेकर काफी डरे हुए है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 23, 2022 2:59 AM IST / Updated: Aug 23 2022, 08:42 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. तीन दिन पहले सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। फिलहाल, वह अस्पताल में ही है। सोमवार को उनकी बहन रिया कपूर ने अपने भांजे की पहली फोटो शेयर की थी, हालांकि उन्होंने उसका चेहरा नहीं दिखाया था। नाना बने अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फैमिली घर में आए नए मेहमान से बेहद खुश है। इसी बीच सोनम ने बताया कि आखिर क्यों उनके पापा अपने ही नाती से डरे हुए है। बेटे के जन्म से पहले सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू ने अपने पापा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि पापा उनके बच्चे को लेकर इसलिए डरे हुए है क्योंकि वे खुद को नाना के रूप में अभी देखना नहीं चाहते है। सोनम ने कहा था- मुझे लगता है कि मेरे पापा डरे हुए हैं। वह खुद को नाना के रूप में नहीं देखते है। लंबे समय तक, उन्होंने खुद को पेरेंट्स के रूप में भी नहीं देखा था, लेकिन जब मैंने उन्हें बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो वह काफी इमोशनल हो गए थे।

 

Latest Videos

बेटी की प्रेग्नेंसी पर ऐसे किया था अनिल कपूर ने रिएक्ट
सोनम कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उन्होंने अपने पापा को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनाई थी तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया था। सोनम ने बताया- जब मैंने खबर दी तो वह चंडीगढ़ में फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे थे। खबर सुनने के बाद मां और पापा ने घर के आसपास के कई मंदिरों में जाकर माथा टेका था। हालांकि, पापा इतने धार्मिक और आध्यात्मिक नहीं है। जब मां ने उनसे मजाक में पूछा था कि वह किसके लिए प्रार्थना करने जा रहे है तो उन्होंने कहा था ग्रैंडचाइल्ड। रिपोर्ट्स की मानें तो डिलीवरी के बाद सोनम करीब 6 महीने तक अपने मम्मी-पापा के साथ मुंबई में ही रहेगी। इसके बाद तय किया जाएगा कि वह लंदन अपने घर कब लौटेगी। आपको बता दें कि सोनम जुलाई में ही मुंबई आ गई थी।


2018 में हुई थी सोनम कपूर की शादी
सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 2018 में मुंबई में शादी की थी। शादी के बाद वह लंदन चली गई थी। बता दें कि सोनम आखिरी बार 2019 में फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ स्टार दलकीर सलमान थे। उनकी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड है, जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें
कपिल शर्मा का न्यू लुक देख चौंके फैन्स, पर इस हरकत के कारण हुए ट्रोल, एक बोला- रणवीर की सस्ती कॉपी

70 के दशक की 6 एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी, 2 की पति ने की खूब पिटाई, 1 की बर्बादी जान उड़ जाएंगे होश

अरबपति बिजनेसमैन की पोती है चिरंजीवी की बहू, फैमिली में हैं इतने मेंबर्स, कौन क्या करता है जानें

कौन हैं बिना मर्द सुहागन बनने वाली कनिष्का सोनी? सिंदूर-मंगलसूत्र में दिखीं तो सवालों में घिर गईं

लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन का निकला दम, साउथ की इन दो छोटी फिल्मों फिर लूट लिया बॉक्स ऑफिस

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma