
एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। सोनम ने खुद इंस्टाग्राम पर बेटा होने की जानकारी शेयर की थी। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स ने भी जमकर कमेंट्स करते हुए उन्हें बधाई दी। सोनम के बेटे की पहली झलक सामने आई है। दरअसल, सोनम की छोटी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर भांजे की फोटोज शेयर कर अपने दीदी और जीजा जी को बधाई दी, लेकिन उन्होंने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि रिया अपने भांजे की क्यूटनेस को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी। बता दें कि फिलहाल सोनम मुंबई के एक अस्पताल में ही है। उनके साथ उनकी मम्मी सुनीता कपूर और पापा अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी मौजूद है।
रिया कपूर ने दिखाई भांजे की पहली फोटो
रिया कपूर ने अपने भांजे की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने अस्पताल से एक के बाद फोटो शेयर की। इन फोटोज में नर्स के साथ मां सुनीता कपूर भी नजर आ रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि जैसे ही रिया ने अपने भांजे की पहली झलक देखी, वो उसकी क्यूटनेस को देखकर इतनी इमोशनल हो गई अपने आंसू नहीं रोक नहीं। फोटोज में देखा जा सकता है कि वे फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है। रिया ने फोटोज शेयर कर लिखा- रिया मासी ठीक नहीं हैं। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। ये पल अमेजिंग हैं। मैं बहादुर मम्मी सोनम कपूर और प्यारे पापा आनंद आहूजा से बहुत प्यार करती हूं। नई-नई नानी बनी सुनीता कपूर को भी बहुत बधाई। उनकी पोस्ट पर करीना कपूर, करिश्मा कपूर, भूमि पेडनेकर, मलाइका अरोड़ा, मीरा राजपूत, तारा सुतारिया कई सेलेब्स ने बधाई दी।
शादी के 4 साल बाद मां बनी सोनम कपूर
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने अपने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी। अलिन कपूर ने अपनी बेटी की शादी मुंबई में बहुत धूमधाम से की थी। इसमें इंडस्ट्री से जुड़े सभी स्टार्स शामिल हुए थे। शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थी। कहा जा रहा है डिलीवरी के बाद सोनम फिलहाल 6 महीने के लिए अपने पेरेंट्स के घर मुंबई में ही रहेगी।
ये भी पढ़ें
कपिल शर्मा का न्यू लुक देख चौंके फैन्स, पर इस हरकत के कारण हुए ट्रोल, एक बोला- रणवीर की सस्ती कॉपी
70 के दशक की 6 एक्ट्रेस की दर्दनाक कहानी, 2 की पति ने की खूब पिटाई, 1 की बर्बादी जान उड़ जाएंगे होश
अरबपति बिजनेसमैन की पोती है चिरंजीवी की बहू, फैमिली में हैं इतने मेंबर्स, कौन क्या करता है जानें
कौन हैं बिना मर्द सुहागन बनने वाली कनिष्का सोनी? सिंदूर-मंगलसूत्र में दिखीं तो सवालों में घिर गईं
लाल सिंह चड्ढा-रक्षा बंधन का निकला दम, साउथ की इन दो छोटी फिल्मों फिर लूट लिया बॉक्स ऑफिस
Cutputlli से पहले अक्षय कुमार ने की साउथ की इन 8 हिट फिल्मों की रीमेक, सिर्फ इतनी ही दिखा पाईं कमाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।