Padma Awards 2022 : सोनू निगम ने मां को डेडिकेट किया अवॉर्ड, बोले- वो आज होतीं तो खुशी से छलक उठती आंखें

पद्म पुरस्कार 2022 (Padma Awards 2022) की घोषणा हो चुकी है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर अलग-अलग क्षेत्रों की 128 हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया। बॉलीवुड से मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को पद्श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोनू निगम भी इस अवॉर्ड से बेहद खुश हैं और उन्होंने इसे अपनी मां शोभा निगम को समर्पित किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 26, 2022 9:18 AM IST

मुंबई। पद्म पुरस्कार 2022 (Padma Awards 2022) की घोषणा हो चुकी है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर अलग-अलग क्षेत्रों की 128 हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया। बॉलीवुड से मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को पद्श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोनू निगम भी इस अवॉर्ड से बेहद खुश हैं और उन्होंने इसे अपनी स्वर्गीय मां शोभा निगम को समर्पित किया है। बता दें बॉलीवुड से सोनू निगम के अलावा फिल्म 'पृथ्वीराज' के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 

पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर सोनू निगम ने कहा- 25 जनवरी मेरे और मेरी फैमिली के लिए एक स्पेशल दिन है। मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे पद्मश्री सम्मान के लिए चुना। उन सभी लोगों को भी धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा और इस सम्मान के लिए मेरा नाम सजेस किया। मैं अपनी मां शोभा निगम और पिता अगम कुमार निगम का आभारी हूं। मैं ये अवॉर्ड अपनी मां को डेडिकेट करना चाहता हूं। अगर वो आज यहां होतीं तो खुशी से उनकी आंखें छलक उठतीं। आज मैं जो कुछ भी हूं अपनी मां की बदौलत हूं। मेरे अब तक के सफर में जो लोग मेरे साथ रहे, उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

बता दें सोनू निगम को अब तक कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2003 में फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। सोनू निगम ने अब तक हिंदी के अलावा कई भाषाओं में गाने गाए हैं, जिनमें कन्नड़, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, नेपाली और भोजुपरी भाषाओं में गाने गाए हैं। सोनू निगम ने अपने करियर में कई मशहूर गाने गाए हैं, जिनमें संदेसे आते हैं, भगवान है कहां रे तू, अभी मुझ में कहीं, मैं अगर कहूं, हंस मत पगली, सूरज हुआ मद्धम जैसे कई गाने शामिल हैं। 

4 साल की उम्र से गा रहे सोनू निगम : 
फरीदाबाद (हरियाणा) में जन्मे 48 साल के सोनू निगम ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी। हालांकि, फिल्मों की बात करें तो सोनू को पहला ब्रेक 1990 में आई फिल्म 'आजा मेरी जान' से मिला था। इस फिल्म में सोनू ने 'इश्क में हम तुम्हें क्या बताएं' और 'ओ आसमां वाले' जैसे सुपरहिट गाने गाए थे। वैसे, सोनू निगम ने ज्यादातर प्रॉपर्टी अपने सिंगिंग प्रोफेशन के दौरान ही बनाई। वो इंडिया में एक कॉन्सर्ट के लिए करीब 10-15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

ये भी पढ़ें :
Ravi Teja Birthday: विवादों से है इस साउथ सुपरस्टार का पुराना नाता, एक फिल्म के चार्ज करता है इतना

Republic Day 2022 : इस एक्टर ने पाकिस्तान में घुसकर बताई थी उसकी औकात, सबके सामने भड़कते हुए कही थी ये बात

Republic Day 2022: Amitabh Bachchan से लेकर Ajay Devgn और Kangana Ranaut सहित अन्य सेलेब्स ने दी बधाई

Anushka Sharma की प्रोड्क्शन कंपनी ने इनके साथ की करोड़ों की लीड, बनाएंगी इतनी फिल्में और वेब सीरिज

चूल्हे पर खाना बनाती दिखी Ramayan की सीता Dipika Chikhlia, तो फैन्स ने पूछा- क्या फिर वनवास पर हैं माता?

एक फोन कॉल ने फेर दिया था Akshay Kumar सारी उम्मीदों पर पानी, झटका लगते ही चूर-चूर हो गए थे सारे सपने

Republic Day 2022: पिछले 10 सालों में गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं ये 8 फिल्में, जानें क्या रहा इनका हाल

Read more Articles on
Share this article
click me!