
मुंबई. सनी देओल जहां बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन सीन की वजह से जाने जाते हैं वहीं, उनके अफेयर के चर्चे भी खूब रहे थे। उन्होंने सिनेमा जगत में फिल्म 'बेताब' (1983)से डेब्यू किया था। इस मूवी में उनके अपोजिट अमृता सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। इसकी शूटिंग के दैरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। सनी से जुड़ी सभी बातें उनके 63वें जन्मदिन पर बता रहे हैं। उनका जन्म 19 अक्तूबर 1956 साहनेवाल में हुआ था। ऐसे मौके पर उनके अफेयर्स के बारे में बताते हैं।
अमृता से छुपाई थी शादी की बात
एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले सनी की शादी पूजा से हो गई थी। लेकिन धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि 'बेताब' की रिलीज से पहले सनी की शादी की बात सामने आए। क्योंकि उनका मानना था कि इससे सनी की रोमांटिक इमेज पर निगेटिव असर पड़ सकता था। 'बेताब' की रिलीज तक पूजा लंदन में ही थीं। उस वक्त सनी अक्सर पूजा से मिलने चोरी-छुपे लंदन जाया करते थे। बाद में जब न्यूजपेपर्स में सनी की शादी की बात छपी, तब सनी ने शादी की बात से इनकार किया था। इसके साथ ही 'बेताब' की शूटिंग के दौरान उनका दिल अमृता सिंह पर आ गया था। लेकिन अमृता की मां रुखसाना सुल्ताना और सनी की मां प्रकाश कौर को दोनों रिश्ता ना मंजूर था। क्योंकि उन्हें इस शादी के बारे में पता था। सनी की सच्चाई पता चलने के बाद अमृता ने भी उनसे रिश्ता तोड़ लिया और अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं। इसके बाद अमृता ने सैफ से शादी कर ली।
अमृता से रिश्ता टूटने के बाद सनी की लाइफ में हुई डिंपल की एंट्री
अमृता से अलग होने के बाद सनी की लाइफ में डिंपल कपाड़िया की एंट्री हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1982 में राजेश खन्ना से तलाक होने के बाद डिंपल सनी के नजदीक आईं। खबरों की मानें तो जब सनी और डिंपल एक दूसरे को डेट कर रहे थे तो डिंपल की दोनों बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना सनी को 'छोटे पापा' कहकर बुलाने लगी थीं। दोनों ने साथ में 184 में आई फिल्म 'मंजिल-मंजिल' में काम किया था। यहां तक की कहा जाता है कि दोनों लिव-इन में भी रहने लगे थे। दोनों ने अपनी लव लाइफ को कैमरे की नजर से काफी दिनों तक छिपाए रखा था।
11 साल तक रहा दोनों का रिलेशन
सनी और डिंपल की रिलेशनशिप करीब 11 साल तक रही। जब दोनों के अफेयर की खबर सनी की वाइफ पूजा को पता चली तो उन्होंने सनी को डिंपल से अलग होने के लिए कहा। पूजा ने सनी को धमकी दी अगर उन्होंने डिंपल को नहीं छोड़ा तो वे घर छोड़कर चली जाएंगी। आखिरकार सनी-डिंपल अलग हो गए। इसके बाद सनी की जिंदगी में रवीना टंडन के आने की चर्चा हुई। हालांकि जल्द ही दोनों के अलग होने की खबरें भी आने लगीं।
नहीं हुआ दोनों में प्यार कम ?
सनी-डिंपल को 2017 में मोनाको, यूरोप में साथ देखा गया था। दोनों की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो में दोनों एक बस स्टॉप पर एक-दूसरे का हाथ थामे बैठे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।