रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, कोई हुआ खुशी किसी ने जाहिर किया गुस्सा

Published : Sep 09, 2020, 10:57 AM IST
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, कोई हुआ खुशी किसी ने जाहिर किया गुस्सा

सार

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपों का सामना कर रही रिया चक्रवर्ती अब गिरफ्तार हो चुकी हैं। उनके जेल जाते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस जश्न मनाते नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड भी रिया की गिरफ्तारी से हैरान नजर आया। उनकी गिरफ्तारी के बाद  बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया किसी ने उनका सपोर्ट किया तो किसी नाराजगी जाहिर की। बॉलीवुड अनोखे अंदाज में रिया को अपना समर्थन दे रहे हैं। इस लिस्ट में सोनम कपूर, करीना कपूर, श्वेता बच्चन, विद्या बालन, अनुराग कश्यप, पुल्कित सम्राट, फरहान अख्तर, दिया मिर्जा और नेहा धूपिया जैसे नाम शामिल है। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपों का सामना कर रही रिया चक्रवर्ती अब गिरफ्तार हो चुकी हैं। ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद एनसीबी ने बीते दिन रिया को गिरफ्तार किया। उनके जेल जाते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस जश्न मनाते नजर आए। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड भी रिया की गिरफ्तारी से हैरान नजर आया। उनकी गिरफ्तारी के बाद  बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया किसी ने उनका सपोर्ट किया तो किसी नाराजगी जाहिर की।


बॉलीवुड अनोखे अंदाज में रिया को अपना समर्थन दे रहे हैं। सेलेब्स रिया की टी-शर्ट की लाइन्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं जिस पर लिखा था- 'रोज ऑर रेड, वॉयलेट्स और ब्लू... चलो हम और तुम मिलकर पितृसत्ता को पूरी तरह से खत्म कर दें।' रिया की टीशर्ट पर लिखा ये मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई सेलेब्स इन लाइन्स को फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। ये सेलेब्स रिया की गिरफ्तारी का विरोध जता रहे हैं। इस लिस्ट में सोनम कपूर, करीना कपूर, श्वेता बच्चन, विद्या बालन, अनुराग कश्यप, पुल्कित सम्राट, फरहान अख्तर, दिया मिर्जा और नेहा धूपिया जैसे नाम शामिल है। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो रिया की गिरफ्तारी से काफी खुश हैं।

 

रिया चक्रवर्ती की टी-शर्ट की फोटो सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी शेयर की है। इस फोटो में रिया की लाइन में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। श्वेता सिंह कीर्ति की पोस्ट में लिखा है कि, 'रोज ऑर रेड, वॉयलेट्स और ब्लू... लेस्ट फाइट फॉर द राइट मू एंड यू...।' 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

कौन थी हॉरर फिल्मों की ये हीरोइन, खौफनाक रोल्स के लिए फेमस एक्ट्रेस की कैसे हुई मौत?
Hardik Pandya की एक्स वाइफ का वीडियो वायरल, Natasa Stankovic के सपोर्ट में उतरे फैंस