
मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन रहे विराट कोहली (Virat Kohli) गुरुवार को मुंबई में महबूब स्टूडियो के बाहर नजर आए। इस दौरान विराट कोहली को सिख पगड़ी में स्पॉट किया गया। विराट स्टूडियो के बाहर महरून कलर की पगड़ी में नजर आए। इस दौरान उन्होंने चेहरे को मास्क से छुपाने की कोशिश की। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी वो कैमरे की नजरों से बच नहीं पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान स्टूडियो में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी मौजूद थीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट और अनुष्का एक बार फिर किसी नए विज्ञापन में नजर आ सकते हैं और इसी की शूटिंग के लिए दोनों यहां पहुंचे थे।
Virat Anushka पहले भी कर चुके विज्ञापन :
इससे पहले भी विराट कोहली (Virat Kohli) की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो काली पगड़ी, सादी पिंक शर्ट में नजर आए थे। वहीं, अनुष्का शर्मा ने हल्के गुलाबी रंग का सूती कुर्ता पहना था और सेट पर सफेद रंग का मास्क लगा रखा था। बता दें कि इससे पहले 'विरुष्का' एक फेमस गारमेंट ब्रांड के विज्ञापन में नजर आए थे। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। बाद में कपल ने भारत में मुंबई और बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें अलग-अलग फील्ड की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।
Anushka Sharma 2021 में बनी मां :
शादी के 3 साल बाद अनुष्का-विराट एक बेटी के पिता बने। अनुष्का (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। बता दें कि अनुष्का-विराट की बेटी 'वामिका' का नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है। वामिका दुर्गा जी का ही एक नाम है। इस नाम को भगवान शिव और पावर्ती का मिलाजुला स्वरूप भी माना जाता है।
Anushka Sharma कर चुकीं इन फिल्मों में काम :
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। अनुष्का ने अब तक रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, पीके, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल, जब तक है जान, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, दिल धड़कने दो, एनएच 10, संजू जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें :
Tiger 3 से RRR तक, रूस-यूक्रेन में शूट की गई ये फिल्में, सिल्वर स्क्रीन पर देखने मिलेगा खूबसूरत नजारा
कम उम्र में भी जवान दिखना चाहती थी Sridevi, करवा डाली थी इतनी सर्जरी, एक वजह से बिगड़ गया था चेहरा
आधी रात को बिना मेकअप बहन के घर कर पार्टी करने पहुंची Kareena Kapoor, नीतू सिंह सहित ये भी दिखे
ससुर Anil Ambani का हाथ थाम नई बहू ने रिसेप्शन में ली ग्रैंड एंट्री, लाल जोड़े में छा गई Tina Ambani
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।