शराब पीकर घर पहुंचा सौतेला पिता, पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया..फिर 13 साल की बेटी के पास जाकर सो गया

Published : Feb 28, 2020, 11:41 AM IST
शराब पीकर घर पहुंचा सौतेला पिता, पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया..फिर 13 साल की बेटी के पास जाकर सो गया

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक पिता की हैवानियत का शर्मनाक मामला सामने आया है। पत्नी की गैरमौजूदगी में पिता अपनी ही बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था।

बेमेतरा, छत्तीसगढ़. मुंह छुपाकर बैठे इस शख्स ने पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। यह हैवान लंबे समय से अपनी 13 साल की बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। बच्ची पिता के डर से चुपचाप बनी रही। लेकिन एक दिन उसका सब्र जवाब दे गया। उसने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बता दिया। आखिरकार मां और बेटी पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।


शराब पीकर घर पहुंचा था आरोपी..
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी पीड़िता का सौतेला पिता है। वो डरा-धमकाकर लंबे समय से अपनी बेटी का रेप कर रहा था। इस मामले में गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बुधवार रात को भी आरोपी ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया था। बुधवार शाम आरोपी शराब पीकर घर पहुंचा था। इस पर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने जब पत्नी को पीटा, तो वो नाराज होकर पड़ोस के घर में सोने चली गई। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और बेटी से फिर रेप किया।

गुरुवार सुबह बेटी ने मां को रात का घटनाक्रम सुनाया। इसके बाद मां-बेटी कोटवार और सरपंच के पास पहुंचे। फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताते हैं कि बच्ची की मां ने 10 साल पहले आरोपी से शादी की थी। आरोपी आदतन नशेड़ी है। वो अकसर पत्नी को पीटकर घर से भगा देता था। परपोंडी के थाना प्रभारी सीआर ठाकुर ने बताया कि बच्ची के प्रायवेट पार्ट में चोट है, उसका इलाज चल रहा है। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार