रायगढ़ में बड़ा हादसा, बस और ट्रक की हुई भिड़ंत

Published : Jan 16, 2020, 05:31 PM ISTUpdated : Jan 16, 2020, 06:08 PM IST
रायगढ़ में बड़ा हादसा, बस और ट्रक की हुई भिड़ंत

सार

 रायगढ़ जिले में एक बस और एक ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में कालेज के 17 छात्रों समेत 24 लोग हुए घायल।  

मुंबई. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह एक बस और एक ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में कालेज के 17 छात्रों समेत 24 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।


नियंत्रण खोने की वजह से हुई दुर्घटना

उन्होंने बताया कि दुर्घटना नगोठणे में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई जब राज्य परिवहन की बस मुंबई से अलीबाग जा रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और सामने से आती बस को देखकर उसने नियंत्रण खो दिया जिसके कारण हादसा हुआ।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में ट्रक चालक के साथ एक कालेज के 17 छात्रों समेत 24 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा कि घायलों में से दो को बाद में नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जाती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल
Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान