भाई को नहीं मालूम था कि लुकाछिपी का खेल उसकी 5 साल की बहन के लिए 'काल' बन जाएगा

Published : Feb 18, 2020, 06:30 PM IST
भाई को नहीं मालूम था कि लुकाछिपी का खेल उसकी 5 साल की बहन के लिए 'काल' बन जाएगा

सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में खुला पड़ा सैप्टिक टैंक एक मासूम बच्ची की मौत का कारण बन गया। जानिए, अपनी बेटी की मौत के बाद भी क्यूं खामोश रहे मां-बाप

रायपुर, छत्तीसगढ़. खुले पड़े सैप्टिक टैंक ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। बच्ची दोस्तों और अपने से कुछ साल बड़े भाई के साथ लुकाछिपी खेल रही थी। अचानक बच्ची सैप्टिक टैंक में जा गिरी। जब दूसरे बच्चों ने पलटकर देखा, तो मासूम गायब थी। इस बीच उसके भाई की नजर सैप्टिक टैंक में पड़ी। उसे कुछ समझ नहीं आया। वो घर की ओर दौड़ा। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को निकाला। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

घटना को दुर्भाग्य समझकर चुप बैठ गए थे मां-बाप..
पुलिस के अनुसार राजधानी के महालेखाकार आवासीय परिसर में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इनके साथ 5 साल की बच्ची स्वीटी भी थी। घटना 16 फरवरी की है। बच्ची के पिता विजय लकड़ा लेखाकार पद पर हैं। बच्ची के गिरने की खबर सुनकर परिजनों ने उसे सैप्टिक टैंक से निकाला। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दिया। वे घटना को दुर्भाग्य समझकर चुप बैठ गए। हालांकि जब अगले दिन हॉस्पिटल ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया..तब पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को बच्ची का शव सौंप दिया गया।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार