एक साथ 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत, जरा सी लापरवाही से जिंदगीभर के लिए बिछड़ गए

Published : Jan 07, 2020, 07:33 PM ISTUpdated : Jan 07, 2020, 07:35 PM IST
एक साथ 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत, जरा सी लापरवाही से जिंदगीभर के लिए बिछड़ गए

सार

छत्तीसगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला  सामने आया है। जहां दोस्तों का एक ग्रुप पिकनिक मानने के लिए गया था। लेकिन रास्ते में उनका दर्दनाक हादसा हो गया और 6 दोस्तों की मौत हो गई।

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़). सोचो खुशियां मौत के मातम में बदल जाए तो क्या होगा। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां दोस्तों का एक ग्रुप मौज-मस्ती के लिए नए साल के मौके पर पिकनिक मानने गया था। लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया और 6 दोस्तों की मौत हो गई।

तेज रफ्तार ने ली 6 लोगों की जान
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम में दंतेवाड़ा जिले में हुआ। जहां इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 2 युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 5 अन्य लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी की तेज रफ्तार ही हादसे का कारण है।

गाड़ी के उड़ चुके थे परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, 13 युवक-युवतियां का एक ग्रुप पिकनिक मानने गए था। जहां लौटते समय  एसयूवी बारसूर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ में जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तर से चकनाचूर हो गई।

एक्सीडेंट देख राहगीर भी हैरान
हादसा इतना जबरदस्त था कि राहगीर भी हैरान थे। उन्होंने सबसे पहले एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिर क्रेन की मदद से गाड़ी को निकाला गया और काफी मश्क्कत के बाद शवों को अंदर से निकाला। हादसे में मरने वाले सभी जगदलपुर के बताए जाते हैं।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार