छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4-5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Published : Oct 24, 2020, 04:23 PM IST
छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 4-5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार सुबह  DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ मे एक जवान शहीद हो गया। कहा जा रहा है कि जवानों ने 4-5 नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया।

नारायणपुर, छत्तीसगढ़. जिले के ओरछा थाने से सर्चिंग के लिए निकले  DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। हमले में कई जवान घायल हुए हैं। वहीं कहा जा रह है कि जवानों ने 4-5 नक्सली मार गिराए। यह मुठभेड़ शनिवार सुबह अबूझमाड़ के जंगलों में हुई। जवान सुबह करीब 9 बजे सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी बीच गुदाडी पंचायत के दरगी पारा के पास नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए। मुठभेड़ करीब एक घंटा चली। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया।


मारे गए नक्सलियों के शव उठा ले गए साथी
मुठभेड़ में जवान गोमागाल निवासी संतु राम वड्‌डे शहीद हो गए हैं। उन्हें जांघ और कमर के हिस्से में गोली लगी थी। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बहने से उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाकी घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मारे गए नक्सलियों के शव उनके साथी उठाकर जंगलों में भाग गए। कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ ने इसकी पुष्टि की है।


दंतेवाड़ा में विस्फोटक बरामद
इधर, शुक्रवार को दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छुपाया गया भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से इसे लेकर आए थे। गांववालों ने सूचना दी थी कि डुवालीकरका की पहाड़ियों में नक्सलियों ने हथियार छिपा रखे हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि सूचना के बाद डीआरजी के जवान सर्चिंग के लिए पहुंचे थे। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bastar Dussehra Exhibition: कांटों का झूला, 150 कारीगर और विशाल रथ, राष्ट्रपति मुर्मु ने की लोक संस्कृति की सराहना
Indian Railways: 79 साल बाद इस सुदूर इलाके में पहुंची ट्रेन, 1628 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा