कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के सुरक्षा में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली, मौके पर मौत

Published : Jan 04, 2020, 04:04 PM IST
कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के सुरक्षा में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली, मौके पर मौत

सार

इसके बाद रात लगभग एक बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से अपने सीने में गोली चला दी। इस घटना में आशोराम की मौके पर ही मौत हो गई। 

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली। जवान के कथित रूप से आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान आशोराम कश्यप :37 वर्ष: ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से कथित रूप से खुद को गोली मार ली है।

सुरक्षाकर्मी बीती रात देर तक फोन पर बात कर रहा था-

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात आशोराम देर तक किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद रात लगभग एक बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से अपने सीने में गोली चला दी। इस घटना में आशोराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान वहां पहुंचे तब उन्होंने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। बाद में आशोराम के शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

पिछले पांच वर्ष से विधायक की सुरक्षा में तैनात था-

उन्होंने बताया कि आशोराम वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में भर्ती हुआ था। वह बस्तर जिले का निवासी था। आशोराम पिछले पांच वर्ष से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान के कथित रूप से खुदकुशी करने के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल
Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान