भीड़ रह गई हैरान जब लेडी 'बाहुबली इंस्पेक्टर' ने यूं हाथों में उठा ली भारी-भरकम प्राचीन मूर्ति

Published : Jan 02, 2020, 11:33 AM IST
भीड़ रह गई हैरान जब लेडी 'बाहुबली इंस्पेक्टर' ने यूं हाथों में उठा ली भारी-भरकम प्राचीन मूर्ति

सार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद के पिथौरा के जंगल में एक प्राचीन मूर्ति मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि मूर्ति चोरी करके लाई गई थी।

महासमुंद, छत्तीसगढ़. जिले की पिथौरा तहसील के जंगल में एक प्राचीन मूर्ति मिलने का मामला सामने आया है। लोगों ने मूर्ति की पूजा-अर्चना करके गांव के तिराहे पर रख दिया था। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर अपने साथ ले आई। आशंका है कि मूर्ति चोरी करके लाई गई थी। क्योंकि मूर्ति को उखाड़कर लाए जाने के निशान मिले हैं। मौके पर पहुंचीं थाना प्रभारी कमला पुसाम जब भारी-भरकम मूर्ति को अपने हाथों से उठाकर ले जाने लगीं, तो लोग हैरान रह गए। हालांकि लेडी इंस्पेक्टर मुस्कराते हुए वहां से चली गईं।


बेशकीमती हो सकती है मूर्ति..
मूर्ति पत्थर की लगती है। फिर भी उसे टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार पिथौर से करीब 4 किमी दूर सराईटार गांव के फिरतु कटेल जंगल में यह मूर्ति पड़ी मिली। माना जा रहा है कि यह मूर्ति दो दिनों से जंगल में एक पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी। इसके बाद गांववालों ने उसकी पूजा-अर्चना की और फिर गांव के तिराहे पर लाकर बैठा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इससे पहले मूर्ति की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि इसकी जानकारी पुरातात्विक विभाग को दे दी गई है। थाना प्रभारी बुधवार सुबह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

सिरपुर की हो सकती है मूर्ति
पुलिस को अंदेशा है कि मूर्ति प्रसिद्ध स्थल सिरपुर की हो सकती है। मूर्ति को वहां से उखाड़कर लाए जाने के निशान मिले है। उसे किसी धारदार हथियार से जमीन से उखाड़ा गया होगा। आशंका है कि मूर्ति बेशकीमती होने के चलते उसे चोरी किया गया। इसके बाद चोर उसे कहीं नहीं जा सके, तो जंगल में छोड़कर चले गए।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

10 रुपये का टिकट, खुद चलाई एटीवी बाइक…नेचर कैंप में दिखा मुख्यमंत्री साय का अलग अंदाज़
छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी