पहली पत्नी के होते दूसरी से कर ली लवमैरिज, लेकिन कुछ महीनों बाद ही उतर गया प्यार का भूत

पहली पत्नी के होते हुए इस शख्स को किसी दूसरी महिला से प्यार ( second marriage) हो गया। दोनों मिलते रहे और फिर एक दिन शादी कर ली । शादी के बाद दोनों घर से भागकर दूसरे शहर चले गए। कुछ महीनों बाद ये वापस गांव लौट आए। लेकिन घर आते ही प्यार का भूत उतर गया। बात-बात पर झगड़ा होने लगा। शुक्रवार को आरोपी ने हंसिये से पत्नी की गर्दन काट दी। इसके बाद भाग गया। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Asianet News Hindi | Published : Sep 12, 2020 8:46 AM IST / Updated: Sep 12 2020, 02:35 PM IST

बालोद, छत्तीसगढ़. लवमैरिज के कुछ महीने बाद ही सनकी ( strange lover) प्रेमी ने हंसिये से अपनी प्रेमिका की गर्दन काट दी। आरोपी ने पहली पत्नी के होते हुए प्रेमिका से लवमैरिज की थी। शादी के बाद दोनों घर से भागकर दूसरे शहर चले गए। कुछ महीनों बाद ये वापस गांव लौट आए। लेकिन घर आते ही प्यार का भूत उतर गया। बात-बात पर झगड़ा होने लगा। शुक्रवार को आरोपी ने हंसिये से पत्नी की गर्दन काट दी। इसके बाद भाग गया। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बीचबचाव करने पर प्रेमिका के भाई पर भी हमला किया। उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


मामूली बात पर गुस्सा हो गया था

मामला देवरी क्षेत्र के फरदफोड़ गांव का है। आरोपी वीरेंद्र ठाकुर शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे घर लौटा था। इसी दौरान दूसरी पत्नी सविता से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। कुछ पल में ही आरोपी भयंकर गुस्से में आया गया। उसने हंसिया उठाकर पत्नी की गर्दन पर दे मारा। साले पर भी हमला किया।


दोनों पत्नियों के साथ रहता था
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी दोनों पत्नियों के साथ रहता था। गांव की पंचायत में उसने दोनों पत्नियों के साथ रहने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद अकसर घर में झगड़ा होने लगा था। आरोपी इसी झगड़े के कारण जेल चला गया था। कुछ दिन पहले ही वो जेल से छूटकर आया था।

Share this article
click me!