सुबह जब गांववाले उठे, तो एक घर के बाहर पड़ी थीं खून से सनी लाशें, 4 लोग अंदर घायल पड़े थे

Published : Sep 11, 2020, 04:53 PM ISTUpdated : Sep 12, 2020, 07:56 PM IST
सुबह जब गांववाले उठे, तो एक घर के बाहर पड़ी थीं खून से सनी लाशें, 4 लोग अंदर घायल पड़े थे

सार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में जमीन विवाद को लेकर मां और उसके दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस हमले में महिला का पति, सास और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना गुरुवार रात की बताई जाती है, लेकिन इसका पता शुक्रवार सुबह चला। गांववालों ने देखा कि घर के बाहर महिला की लाश पड़ी हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो अरोपियों पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फरार है। वो तीन महीने पहले ही एक अन्य हत्या क मामले में बेल पर छूटा है।

महासमुंद, छत्तीसगढ़. पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर चली आ रही कलह में मां और उसके दो बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, महिला का पति, सास और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना गुरुवार रात की बताई जाती है, लेकिन इसका पता शुक्रवार सुबह चला। गांववालों ने महिला की लाश घर के बाहर पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो अरोपियों पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फरार है। वो तीन महीने पहले ही एक अन्य हत्या क मामले में बेल पर छूटा है।


सुबह देखा घर के बाहर खून ही खून
मामला तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव का है। मरने वालों में 40 वर्षीय जागृति, 16 साल की बेटी टीना और 9 साल का बेटा मनीष शामिल है। वहीं, जागृति का पति 43 वर्षीय ओसकुमार, सास 65 वर्षीय अनारबाई, 20 वर्षीय बेटा ओमन और 18 साल की बेटी गीतांजलि घायल है। सभी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। 

 

पुलिस ने इस मामले में  परस गायकवाड़ (62) और उसके बेटे ब्रिज सेन गायकवाड़ (27) को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी तीन महीने पहले ही बेल पर जेल से छूटकर आया है। उस पर एक अन्य हत्या का आरोप है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Project Dhadkan Success Story: नारायणपुर की 2 साल की पारूल की हार्ट सर्जरी से बची जान, बनी मिसाल
सुकमा के आदिवासियों के लिए वरदान बना 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान', अब घर-घर पहुंच रहे डॉक्टर, फ्री में हो रहा इलाज