10 वीं पास लड़के खेत में बैठकर MBA वालों को बना देते थे बेवकूफ, चुटकियों कमा लेते थे करोड़ों रुपए

Published : Sep 08, 2020, 08:07 PM ISTUpdated : Sep 08, 2020, 08:08 PM IST
10 वीं पास लड़के खेत में बैठकर MBA वालों को बना देते थे बेवकूफ,  चुटकियों कमा लेते थे करोड़ों रुपए

सार

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोन दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर चूना लगा रहीं हैं। ऐसा ही एक ठगी की वारदात छत्तसीगढ़ से सामने आई है। पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 

रायपुर. फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोन दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर चूना लगा रहीं हैं। ऐसा ही एक ठगी की वारदात छत्तसीगढ़ से सामने आई है। पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जो पिछले दिनों से देश के कई राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपए लोन दिलाने के नाम पर ठग रहे थे।

10 वीं पास लड़के MBA को लगाते थे चूना
इन तीन बदमाशों ने छत्तीसगढ़ के एक युवक को अपनी बातों में फंसाकर उसे लाखों रुपए का चूना लगाया था। पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 10वीं पास हैं लेकिन फोन पर लोगों से ऐसे बात करते थे जैसे वह एमबीए पास  हैं। वह अबत क देश के सैंकड़ों लोगों से बैठे-बैठे लाखों रुपए उड़ा लिया करते थे।

ऐसे लोगों को लगाते थे चूना
आरोपियों ने बताया कि वह मुद्रा लोन दिलाने का विज्ञापन गूगल, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर देते हैं। कोई व्यक्ति लिंक को ओपन करता है तो उनका मोबाइल नंबर का डाटा हमार पास आ जाता था। ऐसे लोगों को फोन करके उन्हें लोन देने का ऑफर देते थे। जिसके नाम पर हम उनसे फाइल चार्ज के नाम पर रुपया वसूलते थे। इतना ही नहीं आरोपी यूपी के बुलंदशहर में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, मुद्रा लोन, इंडिया बुल्स, गणेश फाइनेंस, लक्ष्मी फाइनेंस, गणपति फाइनेंस, उज्जीवन फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, साई राम फाइनेंस के नाम पर लाखों रुपए के फर्जी स्टांप पेपर तैयार करवाते थे।

खेत में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना
तीनों आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी पेपर, फर्जी चेक, लोन सर्टिफिकेट, तैयार कर लोगों को वीडियो बनाकर भेजते । जिससे उनको हम पर यकीन हो जाता था और वह हमारे जाल में फंस जाते थे। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने कई राज्यों के लोगों को उनकी मात्र भाषा का उपयोग कर फंसाते थे। इसके लिए वह किसी ऑफिस में नहीं बल्कि अपने खेत, नदी किनारे और  गांव में बैठकर चूना लगाते थे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh News: टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के सचिव मुकेश बंसल के निर्देश
IMD Heatwave Alert: बांदा 48 डिग्री के साथ सबसे गर्म, प्रयागराज और कानपुर में भी 47°C, यूपी से एमपी तक ये शहर बने भट्टी