बिलासपुर से इंदौर के लिए शुरू हुई फ्लाइट, जानें क्या है शेड्यूल

Published : Oct 04, 2022, 09:08 AM IST
बिलासपुर से इंदौर के लिए शुरू हुई फ्लाइट, जानें क्या है शेड्यूल

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इंदौर के बीच की दूरी अब घंटों में तय की जा सकेगी। इस रूट पर विमान सेवा शुरू कर दी गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से विमान को इंदौर के लिए हरी झंडी दिखाई।

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इंदौर के बीच की दूरी अब घंटों में तय की जा सकेगी। इस रूट पर विमान सेवा शुरू कर दी गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से विमान को इंदौर के लिए हरी झंडी दिखाई। मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट इस कार्यक्रम में इंदौर शामिल हुए।

अलायंस एयर कंपनी ये सेवा देगी। वहीं मंगलवार से इंदौर से ग्वालियर, इंदौर से जबलपुर के लिए भी नई उड़ान शुरू होने जा रही है। ग्वालियर, जबलपुर की उड़ान सप्ताह में तीन दिन तो बिलासपुर की उड़ान सप्ताह में चार दिन रहेगी। सभी उड़ानें दिल्ली भी जाएंगी। बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 11.35 सुबह से बिलासपुर से रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे इंदौर पहुंचेगी।

 

 

50 यात्रियों को लेकर हुई रवाना
सोमवार को बिलासपुर से इंदौर रवाना हुई पहली फ्लाइट 50 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस मार्ग पर एलायंस एयर द्वारा 72 सीटर विमान का संचालन किया जा रहा है।

सिंधिया ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
 केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- विमानन क्षेत्र में मध्य प्रदेश भी अब तेजी से अपने पांव पसार रहा है। अगले कुछ दिनों में इंदौर से ग्वालियर, बिलासपुर एवं जबलपुर तक उड़ानें शुरू होने जा रही है। ये उड़ानें दिल्ली तक भी जाएंगी और प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार