बचपन का प्यार: Indian Idol- 12 के सेट पर सहदेव ने मचाया धमाका, बॉलीवुड से मिल रहे हैं ऑफर

Published : Aug 06, 2021, 04:42 PM IST
बचपन का प्यार: Indian Idol- 12 के सेट पर सहदेव ने मचाया धमाका, बॉलीवुड से मिल रहे हैं ऑफर

सार

आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा, 'बचपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ।

रायपुर. सोशल मीडिया में इन दिनों 'बचपन का प्यार' धमाल मचा रहा है। 'बचपन का प्यार'  फेम अब सुकमा जिले के सहदेव दिदारो को बॉलीवुड से फोन भी आर रहे हैं। उनके "बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे" गाने ने सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सहदेव, इंडियन आइडल के मंच पर अपनी शूटिंग लगभग पूरी कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, मशहूर रैप सिंगर बादशाह से चंडीगढ़ में मुलाकात करने के वो सुकमा लौटे थे की उन्हें इंडियन आइडल के मंच से बुलावा आ गया था।

 

 

सहदेव पिछले 1 सप्ताह से मुंबई में ही है। वहीं अब इंडियन आइडल के मंच से सहदेव की एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो अनु मलिक, आदित्य नारायण सहित कई बॉलीवुड सिंगरों के साथ "बचपन का प्यार" गाने के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सहदेव को अब माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने रियलिटी शो के सेट से भी बुलावा आ गया है। सहदेव के साथ रहने वाले सुकमा के युवा पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि सहदेव अब जल्द ही डांस दीवाने शो में भी जाएगा। यहां माधुरी दीक्षित की टीम के साथ सहदेव की शूटिंग भी चलेगी। 

आदित्य ने शेयर किया वीडियो
आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा, 'बचपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

बादशाह शूट किया एलबम
कुछ दिनों से "बचपन का प्यार" गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। मशहूर रैप सिंगर बादशाह भी बचपन के प्यार गाने के कायल हो गए थे। जिन्होंने सहदेव से संपर्क किया और इसे चंडीगढ़ बुला लिया। जहां इन्होंने सहदेव के साथ "बचपन का प्यार" गाने की वीडियो एलबम शूट की। वहीं बादशाह ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सहदेव के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था- बचपन का प्यार कमिंग सून। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Chhattisgarh Lakhpati Didi Yojana: सुकमा में 5860 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था