छत्तीसगढ़ में खदान धंसने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, फंसे लोगों को निकालने को रेस्क्यू जारी, CM ने जताया दुःख

Published : Dec 02, 2022, 04:51 PM ISTUpdated : Dec 02, 2022, 05:12 PM IST
छत्तीसगढ़ में खदान धंसने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, फंसे लोगों को निकालने को रेस्क्यू जारी, CM ने जताया दुःख

सार

छत्तीसगढ़ के मालगांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खदान धंसने से 7 लोगों की मौत हो गई। खदान में दर्जनों लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए प्रशासन की टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।

रायपुर(Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ के मालगांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खदान धंसने से 7 लोगों की मौत हो गई। खदान में दर्जनों लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए प्रशासन की टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं। इसके अलावा वहां अग्निशमन दल के साथ ही राहत दलों को बुलाया गया है।

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस और एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सात लोगों में से छह महिलाएं शामिल हैं। अब तक दो ग्रामीणों को कथित तौर पर सुरक्षित निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

12 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका 

जगदलपुर इलाके से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में खदान अचानक धंस जाने से हुए हादसे से 7 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल इस खदान में 12 से ज्यादा ग्रामीण फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का काम जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में लगी है।

सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक 
खदान धंसने से हुई घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: अमित शाह की मौजूदगी में सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं
Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'