बेडरूम में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी...फिर जो हुआ वो और शर्मनाक था

Published : Jul 24, 2022, 11:31 AM IST
 बेडरूम में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, तभी आ धमकी पत्नी...फिर जो हुआ वो और शर्मनाक था

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से पति की बेवफाई का मामला सामने आया है। जहां पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद पति अन्य महिला के बेडरुम में साथ रंगलियां मना रहा था। लेकिन पत्नी घर आई और पति को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद शुरू हुआ हंगामा।

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक पति की बेवफाई का मामला सामने आया है। जहां बीवी ने अपने पति की करतूत करने के बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह काम से घर से बाहर गई हुई थी, लेकिन जब लौटकर आई तो उसके बेड रूम में पति किसी अन्य महिला के साथ था। जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति ने शर्मनाक हरकत करते हुए उल्टा बीवी की जमकर मारपीट कर दी। साथ ही कहा कि अब उसकी जिंदगी में यही महिला रहेगी।

बेड रूम में पति को महिला के साथ देखा हैरान रह गई पत्नी
दरअसल, यह घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के राम लाइफ सिटी की है। जहां पलक जायसवाल नाम की महिला ने अपने पति  आशीष जायसवाल  के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना हा कि उसका पति आए दिन उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लेकिन बच्चों और परिवार की बदनाम के चलते वह चुप रही है और सब सहती रही। लेकिन शनिवार शाम जब उसने अपने बेड रूम में पति को किसी अन्य महिला के साथ देखा तो वह हैरान रह गई। 

सवा साल की मासूम बेटी को भी पीटता है हैवान पति
बता दें कि आरोपी पति बिलासपुर का एक बड़ा कारोबारी है। वह चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज का डायरेक्टर है। पलक और आशीष की शादी 8 साल पहले हुई थी। दोनों को एक बेटी भी है। सब ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन बेटी पैदा होने के बाद पति आए दिन उससे झगड़ा करने लगा। इतना ही नहीं मेरे साथ-साथ वह सवा साल की बेटी को भी मारता था।  पारिवारिक मामला होने के कारण वह चुप रही।

प्रेमिका लिए पत्नी पर चाकू लेकर किया हमला
महिला ने बताया कि वह यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले उसका पति  6 अप्रैल को भी उस महिला को लेकर घर लाया था। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने चाकू लेकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं मेरे भाई देवेंद्र पर भी चाकू से हमला किया।
फिर अभी शनिवार को वह अपने कामसे घर से बाहर गई थी। जब वह घर लौटी तब बेड रूम में दूसरी महिला थी। उसे देखकर पलक मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार