बीजेपी नेता के बेटे की हत्या, कुछ ही घंटे बाद हत्यारा गिरफ्तार, सुनाई हैरान करने वाली वजह

Published : May 11, 2021, 04:35 PM IST
बीजेपी नेता के बेटे की हत्या, कुछ ही घंटे बाद हत्यारा गिरफ्तार, सुनाई हैरान करने वाली वजह

सार

पुलिस के मुताबिक महेश्वर ने कहा कि अभी तो उसने रुपए दिए, अब उसके पास पैसे नहीं हैं। हरीश ने गुस्से में आकर मारपीट शुरू कर दी और महेश्वर ने भी जवाब में ईंट हरीश के सिर पर दे मारी। हरीश जमीन पर गिर पड़ा, मगर महेश्वर नहीं रुका उसने दो-तीन बार हरीश के सिर पर जोरदार वार किए और उसकी मौत हो गई। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंक दिया।

रायपुर (Chhattisgarh) । भाजपा नेता रवि साहू के बेटे हरीश (23) की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर मोहल्ले के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद करने के कुछ ही घंटे बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसके बाद हत्या के पीछे की हैरान करने वाली कहानी सामने आई। यह घटना गोगांव इलाके की है।

ऐसे हत्यारे तक पहुंची पुलिस
पुलिस की जांच में पता चला कि हरीश आए दिन महेश्वर की दुकान पर पहुंच जाता था, जो बसंत विहार इलाके में सॉफ्ट ड्रिंक्स की दुकान चलाता था। इसके बाद पुलिस उसके घर गई। जिसे गिरफ्तार कर थाने ले आ। जहां उसने अपने गुहानों की पूरी कहानी बताई। 

हत्यारे ने सुनाई ये कहानी
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी महेश्वर ने कहा है कि हरीश आए दिन उसकी दुकान पर आकर कभी 100 तो कभी 500 रुपए मांगता था। नहीं देने पर वह उसे डराता-धमकाता भी था, इससे वो तंग आ चुका था। सोमवार की रात भी हरीश ने 500 रुपए लिए थे, मगर कुछ देर बाद दोबारा लौट कर वो फिर से और रुपए मांगने लगा।

गुस्से में दिया वारदात को ऐसे अंजाम
पुलिस के मुताबिक महेश्वर ने कहा कि अभी तो उसने रुपए दिए, अब उसके पास पैसे नहीं हैं। हरीश ने गुस्से में आकर मारपीट शुरू कर दी और महेश्वर ने भी जवाब में ईंट हरीश के सिर पर दे मारी। हरीश जमीन पर गिर पड़ा, मगर महेश्वर नहीं रुका उसने दो-तीन बार हरीश के सिर पर जोरदार वार किए और उसकी मौत हो गई। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए तालाब में फेंक दिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान
Chhattisgarh News: मनवा कुर्मी समाज महाअधिवेशन में CM विष्णु देव साय का संबोधन, विकास योजनाओं का जिक्र