लड़की अपने होने वाले 'उनके' ख्वाबों में खोई थी, तभी मोबाइल पर मिला एक डर्टी मैसेज..

Published : Mar 21, 2020, 06:36 PM IST
लड़की अपने होने वाले 'उनके' ख्वाबों में खोई थी, तभी मोबाइल पर मिला एक डर्टी मैसेज..

सार

एकतरफा प्यार में एक लड़का इस कदर 'साइको' हुआ कि उसने लड़की का जीना दूभर कर दिया। पहले तो लड़की भी डरी-सहमी बैठी रही। लेकिन फिर उसने भी एक कदम उठा लिया।

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़. एकतरफा प्यार अकसर क्राइम को जन्म दे देता है। ज्यादातर मामले साइबर क्राइम से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक मामला यहां भी सामने आया है। यहां एक लड़के की किसी सिलसिले में एक लड़की से मुलाकात हुई। पहली ही मुलाकात में लड़का उसे पसंद करने लगा। वो लड़की के संग अपनी शादी के ख्वाब देखने लगा। एक दिन मौका पाकर उसने लड़की को प्रपोज कर दिया। लेकिन लड़की ने शादी से मना कर दिया। यह सुनकर लड़के का जैसे दिमाग सनक उठा। वो कुछ समय चुप रहा, लेकिन जब उसे मालूम चला कि लड़की की कहीं और शादी होने जा रही है, तो उसने अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए..ताकि यह रिश्ता टूट जाए। लड़की पहले तो डर गई। फिर उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत कर दी। अब एकतरफा प्यार का दीवाना सलाखों के पीछे है।


किसी कीमत पर शादी चाहता था...
एसडीओपी चंद्रपुर बीएस खुंटिया के अनुसार यह मामला क्षेत्र के गांव का है। इस गांव की लड़की की मुलाकात किसी काम के सिलसिले में मिसदा के रहने वाले मनोज साहू से हुई थी। मनोज ने बातों-बातों में लड़की से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वो मैसेज भेजने लगा। पहले तो उसने अच्छे मैसेज भेजे। फिर अपने प्यार का इजहार कर दिया। लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद मनोज जैसे सनक उठा। उसने 22 फरवरी को पहला डर्टी मैसेज भेजा। इसके बाद लगातार तीन दिनों तक अश्लील मैसेज भेजता रहा। लड़के ने अपने मोबाइल में कोई एप डाउनलोड कर लिया था, जिससे उसका नंबर शो नहीं हो रहा था। यह देखकर लड़की परेशान हो उठी। उसकी शादी पक्की हो गई थी। शादी टूटने के डर से वो घबरा गई। उसने हिम्मत करके साइबर सेल में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल नंबर और लोकेशन ट्रेस करके आरोपी को धर दबोचा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस