पत्नी को भी कराना चाहता था समुद्र का खूबसूरत सफर, अचानक आ धमके खूंखार समुद्री लुटेरे

Published : Dec 23, 2019, 04:14 PM IST
पत्नी को भी कराना चाहता था समुद्र का खूबसूरत सफर, अचानक आ धमके खूंखार समुद्री लुटेरे

सार

3 दिसंबर की रात नाइजीरिया के बोन्नी ऑफशोर टर्मिनल से नाइजीरियन लुटेरों द्वारा किडनैप किए गए 19 लोगों के बारे में एक नई खबर सामने आई है। इनमें एक कपल रायपुर का भी था।

रायपुर, छत्तीसगढ़. 3 दिसंबर की रात नाइजीरिया के बोन्नी ऑफशोर टर्मिनल से किडनैप किए गए रायपुर के विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी को समुद्री लुटेरों ने रिहा कर दिया है। विजय तिवारी मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर हैं। समुद्री लुटेरों ने एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट कंपनी के जहाज पर सवार 19 लोगों को किडनैप कर लिया था। इसमें से 10 भारतीय थे।

जब यह घटना हुई, तब विजय की मां के दिल का ऑपरेशन हुआ था। लिहाज उन्हें बहुत बाद में इसकी खबर दी गई। हालांकि कंपनी के एक अफसर विनीत गुप्ता ने अगले ही दिन यानी 4 दिसंबर को उनके परिजनों को इस बारे में बता दिया था।

मोटी रकम लेकर छोड़ा...
बताया जाता है कि समुद्री लुटेरों ने सभी को रिहा करने के एवज में मोटी रकम वसूली है। इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय दवाब भी बनाया गया था। अमेरिका के काउंसलेट जनरल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बता करके दखल देने को कहा था। अंजू के भाई जय प्रकाश ने यूनाइटेड नेशन (यूएन) से मदद मांगी थी। बताते हैं कि तिवारी दम्पती 23 दिसंबर तक मुंबई पहुंचेंगे। विजय के परिजनों ने बताया कि वो चार महीने के लिए जहाज पर जा रहे थे, लिहाज अपने साथ पत्नी को भी ले गए। इसी दौरान यह घटना हो गई। सभी के रिहा होने पर परिजनों ने खुशी जाहिर की है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IPS अफसर का चैट लीक, कारोबारी बोला- प्यार में फंसाकर ठग लिए 2 करोड़
कौन हैं रायपुर की DSP मैडम, जिनके इश्क में बर्बाद हो गया करोड़पति