पिता ने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ जो किया उसे सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे, वो तो BF से गई थी मिलने

Published : Dec 22, 2019, 04:34 PM IST
पिता ने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ जो किया उसे सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे,  वो तो BF से गई थी मिलने

सार

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड को केरोसिन डालकर जला दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड को केरोसिन डालकर जला दिया। क्योंकि वह लड़की को पसंद नहीं करते थे। 

प्रेमी के घर मिलने गई थी प्रेमिका
दरअसल, यह खौफनाक वारादत अभनपुर थाने के एक गांव में सामने आई है। युवक ने शनिवार के दिन प्रेमिका को अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की उसके घर पहुंची तो प्रेमी घर पर नहीं था। इस दौरान उसको युवक के पिता, मां और भाभी मिले। प्रेमी के परिजन युवती से बहस करने लगे। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि उसके ऊपर किरोसिन छिड़कर आग लगा दी। वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। जहां देर रात पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवती करीब 85 प्रतिशत तक जल चुकी है।

3 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे दोनों...
वहीं इस मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा-कि मेरी बहन गांव के ही एक लड़के से प्यार करती है। दोनों में करीब तीन साल से संबंध हैं और वह शादी करने वाले थे। लेकिन युवक के घरवाले बहन को पसंद नहीं करते थे। रविवार को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bastar Naxal Rehabilitation: आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार प्रशिक्षण, पुनर्वास नीति से बदल रही जिंदगी
Korba World Record: 20 मिनट में 15500 हस्ताक्षर, स्वच्छता शपथ से कोरबा ने बनाया गोल्डन बुक रिकॉर्ड