शादी से पहले घूंघट में हजारों लोगों के बीच जा पहंची दुल्हन, पहले लोग हुए हैरान फिर सबने की तारीफ

छत्तीसगढ़  में 151 नगरीय निकाय चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से ही मतदाता वोट डालने के लिए जा पहंचे। लोकतंत्र के महापर्व पर इस बार मतदाताओं में गजब जोश देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे तक करीब 20 प्रतिशत वोटिंग की जा चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2019 6:09 AM IST / Updated: Dec 21 2019, 11:48 AM IST

राययपुर.  छत्तीसगढ़  में 151 नगरीय निकाय चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से ही मतदाता वोट डालने के लिए पहंचे। लोकतंत्र के महापर्व पर इस बार मतदाताओं में गजब जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक दुल्हन की हो रही है।

हाथों में मेहंदी लगाए वोट डालने पहुंची दुल्हन
दरअसल, लोकतंत्र की यह अनोखी तस्वीर रायपुर के निवेदिता स्कूल मतदान केन्द्र में देखने को मिली है। जहां दुल्हन फिरोजा अपने हाथों में मेहंदी लगाकर और शादी का जोड़ा पहनकर वोट डालने के लिए पहुंची। दुल्हन के साथ उसका पूरा परिवार मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचा था।

पहले लोग अजरज में पड़े, फिर करने लगे तारीफ
पहले तो लोग दुल्हन को मतदान केंद्र पर देख अजरज में पड़ गए। लेकिन बाद में  उन्होंने इस लड़की की काफी तारीफ की। इस उत्साह को देख ग्रामीण भी खुश नजर आए। इसके बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ घर के लिए रवाना हो गई।  मतदान केन्द्र में मतदानकर्मियों ने भी दुल्हन का सहयोग किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से की यह अपील
सुबह 11 बजे तक करीब प्रदेश में 20 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा-देश एवं प्रदेश का विकास और उसको लेकर जनहितैषी कार्यक्रम सिर्फ आपकी लोकतांत्रिक ताकत पर निर्भर करते हैं।

Share this article
click me!