छत्तीसगढ़ में वैक्सीन वेस्टेज नहीं, केंद्र सरकार टीम भेजकर जांच करा लेः स्वास्थ्य मंत्री

Published : May 26, 2021, 10:27 PM IST
छत्तीसगढ़ में वैक्सीन वेस्टेज नहीं, केंद्र सरकार टीम भेजकर जांच करा लेः स्वास्थ्य मंत्री

सार

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक नया पोर्टल बनाया है। यहां डेटा कलेक्शन सीधे वैक्सीन सेंटर्स से कर लिया जा रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैक्सीन वेस्टेज की रिपोर्ट पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि केंद्र सरकार के डेटा कलेक्शन में गड़बडी की वजह से वैक्सीन वेस्टेज की बात कही जा रही है। राज्य में वैक्सीन वेस्टेज नहीं है।

 

राज्य से केंद्र सरकार नहीं ले रही वैक्सीनेशन डेटा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक नया पोर्टल बनाया है। यहां डेटा कलेक्शन सीधे वैक्सीन सेंटर्स से कर लिया जा रहा है। केंद्र सरकार राज्य से डेटा ले ही नहीं रही है। कुछ सेंटर्स डेटा उनको देने में देरी कर दे रहे हैं इसको केंद्र सरकार वैक्सीन वेस्टेज मान रही है। 

विश्वास नहीं है तो राज्य में भेज सकती है अपनी टीम

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिना सही डेटा के केंद्र सरकार वैक्सीन वेस्टेज की बात कह रही है। जबकि यहां वैक्सीन वेस्टेज नहीं हो रहा है। अगर केंद्र सरकार को विश्वास नहीं है तो आंकड़ों की जांच के लिए अपनी टीम राज्य में भेज सकती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 
 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं... जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान
Chhattisgarh News: मनवा कुर्मी समाज महाअधिवेशन में CM विष्णु देव साय का संबोधन, विकास योजनाओं का जिक्र