टीएस सिंह देव ने कहा- राज्य में झगड़ा उतना बड़ा नहीं जितना दिखाया जा रहा है, पार्टी हाईकमान लेगा फैसला

Published : Oct 01, 2021, 10:54 PM IST
टीएस सिंह देव ने कहा- राज्य में झगड़ा उतना बड़ा नहीं जितना दिखाया जा रहा है, पार्टी हाईकमान लेगा फैसला

सार

24 अगस्त को राहुल गांधी से मुलाकात के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

रायपुर. पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- पार्टी में खींचतान उतनी नहीं है जितनी बताई जा रही है। उन्होंने कहा, झगड़ा उतना बड़ा नहीं है जितना दिखाया जा रहा है। आलाकमान मौजूदा स्थिति के अनुसार निर्णय लेगा और फिलहाल कोई नई स्थिति सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें- भिंड हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कांच तोड़कर निकालनी पड़ी महिला की बॉडी-मां के शव के पास खड़ा रहा मासूम

24 अगस्त को राहुल गांधी से मुलाकात के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर अभी फैसला नहीं हुआ है। गौरतलब है कि टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन की मांग करते रहे हैं। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के जून में ढाई साल पूरे होने के बाद, टीएस सिंह देव के समर्थकों ने ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उठाया था। हालांकि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल

इसे भी पढे़ं- दिग्विजय सिंह को आखिर ये क्या हो गया! अमित शाह और RSS की तारीफ, सुनने वाले भी चौंक गए...

 

हालांकि, देव ने अगस्त में कहा था कि "कांग्रेस ने कभी भी 2.5 साल के फॉर्मूले के बारे में बात नहीं की," राज्य में कांग्रेस ने दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बघेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था जबकि चुनाव में मेनिफेस्टो कमेटी के मुखिया टीएस सिंह देव थे। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'
Chhattisgarh Tourism: गुजरात के पर्यटकों को लुभाने की तैयारी, अहमदाबाद में बड़ा रोड शो