रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, साइंस कॉलेज में गौर मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत, दंतेश्वरी माई मंदिर में माथा टेका

Published : Feb 03, 2022, 07:57 AM ISTUpdated : Feb 03, 2022, 01:25 PM IST
रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, साइंस कॉलेज में गौर मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत, दंतेश्वरी माई मंदिर में माथा टेका

सार

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, जन नेता माननीय राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत है। 

रायपुर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायपुर के साइंस कॉलेज पहुंच गए हैं। साइंस कॉलेज में स्थानीय कलाकारों ने गौर मुकुट पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया है। राहुल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदर्शनी देखने निकले हैं। बस्तर गैलरी में बने दंतेश्वरी माई मंदिर में राहुल गांधी ने माथा टेका। उन्होंने डेनेक्स के स्टॉल से नेहरू जैकेट भी खरीदी। जिसे मुख्यमंत्री ने उन्हें पहनाया। इससे पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, जन नेता माननीय राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत है। 

शहीद जवानों की याद में बनाया जा रहा स्मारक
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर में ‘अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखेंगे। अमर जवान ज्योति का निर्माण रायपुर के माना इलाके में चौथी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में किया जा रहा है। शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की ज्योति जलती रहेगी। बघेल ने कहा कि ‘अमर जवान ज्योति’ की तर्ज पर शहीद जवानों और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों का स्मारक यहां बनाया जाएगा।

अमर जवान ज्योति का विलय से नाराजगी
बता दें कि दिल्ली में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति लौ को हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (NWM) में विलय कर दिया गया था, जिसकी कुछ लोगों ने आलोचना की थी। सीएम बघेल ने कहा- ‘1972 में हमारी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने देश के शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली में अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की थी, जो तब से लगातार जलती आ रही थी। लेकिन केंद्र सरकार ने ‘अमर जवान ज्योति’ को इंडिया गेट से हटाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में स्थानांतरित कर दिया। इंडिया गेट पर जलती हुई ‘अमर जवान ज्योति’ आने-जाने वालों को दिखती रहती थी। वह देश के शहीदों के प्रति गर्व और कृतज्ञता का भाव पैदा करती थी।’

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी 3 घंटे रायपुर में रहेंगे, मजदूरों के साथ भोजन भी कर सकते, भूपेश बघेल के घर भी जाएंगे

इसे भी पढ़ें-रायपुर में गुरुवार को 'अमर जवान ज्योति' की आधारशिला रखेंगे Rahul Gandhi

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार