9 साल की बच्ची ने जब मां-बाप को बताई मौलाना की हरकत, तो उनके पैरों तले से खिसक गई जमीन

Published : Aug 10, 2020, 03:45 PM IST
9 साल की बच्ची ने जब मां-बाप को बताई मौलाना की हरकत, तो उनके पैरों तले से खिसक गई जमीन

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पढ़ाई की आड़ में एक मौलाना 9 साल की बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। वो बच्ची को उसके घर पढ़ाने जाता था। रविवार को उसने बच्ची के साथ रेप किया। इसकी जानकारी बच्ची ने जब मां-बाप को दी, तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मौलाना पढ़ाई की आड़ में कई दिनों से बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था।

रायपुर, छत्तीसगढ़. यहां एक शिक्षक ने शर्मसार करने वाली हरकत कर दी। पढ़ाई की आड़ में एक मौलाना 9 साल की बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। वो बच्ची को उसके घर पढ़ाने जाता था। रविवार को उसने बच्ची के साथ रेप किया। इसकी जानकारी बच्ची ने जब मां-बाप को दी, तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मौलाना पढ़ाई की आड़ में कई दिनों से बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बच्ची ने परिजनों को बताई थी मौलाना की हरकत..

पुलिस के अनुसार आरोपी 25 वर्षीय मौलाना मोहम्मद अरशद रहमानी मूलत: बिहार का रहने वाला है। वो यहां पंडरी के लक्ष्मीनगर स्थित मदरसे में रहता है। आरोपी खम्हारडीह में पीड़ित बच्ची को उसके घर पढ़ाने जाता था। बच्ची ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। रविवार को भी उसने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद रात को ही परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रात को ही बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: रांची-रायपुर में तूफान-बारिश, पटना-पुणे में 37°C गर्मी! दिल्ली समेत 10 शहरों का वेदर अपडेट
Khelo India Tribal Games Wrestling Result: असम की देबी डायमारी की मेहनत रंग लाई, 62kg वर्ग में जीता सिल्वर मेडल