दिल दहलाने वाली घटना: 67 वर्षीय वृद्ध ने अपने 70 साल के बड़े भाई की हत्या, नींद में ही ले लिए प्राण

Published : Aug 01, 2020, 03:41 PM IST
दिल दहलाने वाली घटना: 67 वर्षीय वृद्ध ने अपने 70 साल के बड़े भाई की हत्या, नींद में ही ले लिए प्राण

सार

कहते हैं कि जर-जोरू और जमीन यह तीन चीजें ऐसी हैं जिनकी वजह से भाई-भाई की जान तक ले लेता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है, जहां एक 67 साल के वृद्ध ने अपने 70 साल के बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।  

धमतरी (छत्तीसगढ़). कहते हैं कि जर-जोरू और जमीन यह तीन चीजें ऐसी हैं जिनकी वजह से भाई-भाई की जान तक ले लेता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है, जहां एक 67 साल के वृद्ध ने अपने 70 साल के बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।

नींद में ही बड़े भाई के ले लिए प्राण
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह घटना धमतरी जिले के कोलियरी गांव में शुक्रवार देर रात हुई है। जिसकी जानकारी शनिवार सुबह पुलिस को लगी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम  मेघनाथ साहू ने अपनी पत्नी और बहू के साथ मिलकर दिया है। जहां आरोपी ने अपने बड़े भाई ज्ञानू साहू (70) की नींद में ही गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों भाइयों ने पिछले कुछ सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से यह घटना घटी।

सास-बहू ने पकड़े हाथ पैर और दबा दिया गला
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दिन दोनों भाइयों के बीच झगड़ा जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात को छोटे भाई मेघनाथ ने अपनी पत्नी रुपई साहू और बहू दुलेश साहू के साथ मिलकर बडे भाई को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। तीनों ने मिलकर पहले ज्ञानू साहू को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सास-बहू ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और मेघनाथ ने गला दबा दिया। पिता की आवाज सुनकी नींद से जागा मृतक का बेटा नंदलाल छुड़ाने पहुंचा और बेसुध हालत में लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद ज्ञान को मृत घोषित कर दिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश