शाही शादी में दूल्हा-दुल्हन को रोमांचक एंट्री करना पड़ा भारी, देखते ही चीखते हुए भागे मेहमान..खतरनाक था नजारा

Published : Dec 12, 2021, 05:01 PM IST
शाही शादी में दूल्हा-दुल्हन को रोमांचक एंट्री करना पड़ा भारी, देखते ही चीखते हुए भागे मेहमान..खतरनाक था नजारा

सार

यह शाही शादी रायपुर के होटल सयाजी में चल रही थी। जहां पर दूल्हा-दुल्हन की एक क्रेन के जरिए ग्रैंड एंट्री हो रही थी। इसी दौरान हार्नेस टूटने से दूल्हा-दुल्हन करीब 12 फीट के स्टेज पर जा गिरे।  जैसे ही हार्नेस टूटा और दोनों धड़ाम से नीचे गिरे तो चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। 

रायपुर (छत्तसगीढ़). अक्सर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री कराते हैं। लेकिन कभी-कभी यह रोमांचक एंट्री भारी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला छत्तसीगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां एक बड़े होटल में भव्य शादी हो रही थी, जहां वेडिंग फंक्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आतिशबाजी के बीच दूल्हा-दुल्हन को एक गोल रिंग में क्रेन के जरिए उनकी एंट्री कराई जा रही थी। उसी समय क्रेन की रस्सी टूटने से जोड़ा मंच पर नीचे गिर पड़ा।

ग्रैंड एंट्री के बीच हो गया हादसा
दरअसल, यह शाही शादी रायपुर के होटल सयाजी में चल रही थी। जहां पर दूल्हा-दुल्हन की एक क्रेन के जरिए ग्रैंड एंट्री हो रही थी। इसी दौरान हार्नेस टूटने से दूल्हा-दुल्हन करीब 12 फीट के स्टेज पर जा गिरे। गनीमत यह रही कि हादसे में  किसी की जान नहीं गई, सिर्फ दूल्हा-दुल्हन को हल्की चोंटे आई हुई हैं। 

शानदार वेलकम के बीच मच गई चीख-पुकार
बता दें कि इस भव्य शादी में सब ठीक चल रहा था। लोग दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री देखना चहाते थे। जैसे ही वह क्रेन के बने झूले नीचे उतरने लगे तो लोगों की निगाहें उन्हीं पर टिकी हुई थीं। लोग तालियां बजाकर और डांस करके दूल्हा-दुल्हन का वेलकम कर रहे थे। उनके चारों तरफ आतिशबाजी हो रही थी। यह नजारा बेहद रोमांचिक था। लेकिन जैसे ही हार्नेस टूटा और दोनों धड़ाम से नीचे गिरे तो चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। 

चीखते हुए लोग दूल्हा-दुल्हन को बचाने दौड़े
शादी में आए रिश्तेदार और परिवार के लोग दूल्हा दुल्हन को बचाने के लिए स्टेज की तरफ दौड़े। हलांकि बाद में दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित देख लोगों का सुकून मिला। इस दौरान शादी में आए मेहमानों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पर जमकर गुस्सा निकाला और खूब खरी-खोटी सुनाईं। वहीं इवेंट कंपनी ने इस  हादसे पर अपनी बड़ी गलती मानते हुए माफी मांगी है। हालांकि किसी के हताहत नहीं होने की वजह से कंपनी के खिलाफ कोई पुलिस शिकायत भी नहीं दर्ज करवाई गई है।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Chhattisgarh Lakhpati Didi Yojana: सुकमा में 5860 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था