दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मार गिराया इनामी नक्सली, झोले में था विस्फोटक सामान

Published : Mar 02, 2022, 04:00 PM ISTUpdated : Mar 02, 2022, 04:11 PM IST
दंतेवाड़ा में जवानों ने नक्सलियों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मार गिराया इनामी नक्सली, झोले में था विस्फोटक सामान

सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर  सामने आई है। जहां स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इतना ही नहीं एक 3 लाख रुपये का इनाम रखे नक्सली को मार गिराया है। 

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh news) के दंतेवाड़ा  (dantewada)  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों और नक्सलियों (Naxalite) के बीच हुई मुठभेड़ का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इतना ही नहीं एक 3 लाख रुपये का इनाम रखे नक्सली को मार गिराया है। हालांकि इस हमले के दौरान एक जवान भी घायल हो गया है।

दरभा डिवीजन के प्लाटून नंबर 31 के सदस्य था नक्सली
दरअसल, दंतेवाड़ा जेल के जंगलों में स्पेसल टास्क फोर्स के जवानों को सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों ने नक्सलियों पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब हो गए। लेकिन माओवादी संगठन दरभा डिवीजन के प्लाटून नंबर 31 के सदस्य लखमा कवासी को ढेर कर दिया। 

हथियारों के साथ जंगल में छिपे थे 10 से 15 नक्सली
इस मुठभेड़ के बारे में दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों ने 3 लाख के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह पूरी घटना जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र की है, जब डीआरजी की टीम सर्चिंग पर तुमकपाल-अरजलपारा के जंगलों में निकली थी। तो इस दौरान यहां पर 10-15 हथियारों के साथ नक्सलियों के जमा होने की सूचना मिली थी।

कुछ दिन पहले शहीद हुए कमांडेट अफसर
बता दें कि इससे पहले एक महीन पहले 12 फरवरी को बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेट के शहीद हो गए थे। वहीं एक जवान भी घायल हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई थी। इस दौरान CRPF 168 बटालियन टीम सर्चिंग पर निकली थी। जब घात लगाकर बैठी नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की शहीद हो गए।

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खात्मा करने के लिए जवानों का चल रहा बड़ा ऑपरेशन, अब तक 4 नक्सली किए गए ढेर

इसे भी पढ़ें-कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, उल्टे पांव भागे माओवादी

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान
Chhattisgarh News: मनवा कुर्मी समाज महाअधिवेशन में CM विष्णु देव साय का संबोधन, विकास योजनाओं का जिक्र