भयानक हादसा: जल्दबाजी ऐसी की पूरे परिवार को मार डाला, मां-बेटे और पोते की मौत, चमत्कार से 8 साल का बच्चा बचा

Published : Jan 24, 2022, 03:27 PM IST
भयानक हादसा: जल्दबाजी ऐसी की पूरे परिवार को मार डाला, मां-बेटे और पोते की मौत, चमत्कार से 8 साल का बच्चा बचा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़का हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को भीषण टक्कर मार दी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई।

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़का हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को भीषण टक्कर मार दी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। तीनों आपस में मां-बेटा और पोता बताए जा रहे हैं। इस भयानक एक्सीडेंट में सिर्फ एक 8 साल का बच्चा जीवित बचा है। 

जरा सी जल्दबाजी में पूरा परिवार हो गया खत्म
दरअसल, यह दर्दनाक सड़क हादसा जांजगीर जिले के हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां शिवरीनारायण के रिंगनी निवासी ओम बेसवर भैना (25) अपनी मां गिर्दी भैना (48) और बेटे रामेश्वर भैना (8) के साथ बाइक पर एक परिवारिक कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए गए हुए थे। घर लौटते वक्त दोपहर करीब 12 बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पूरा परिवार तबाह हो गया। महज मासूम बच्चा अकेला जिंदा बचा है।

ऐसे हुई मां-बेटे और पोते की भयानक मौत
राहगीरों ने बताया कि ट्रक से बाइक को टक्कर लगते ही मां-बेटा हवा में इस तरह उछले की काफी दूर जाकर सड़क पर जा गिरे। वहीं रामेश्पवर भैना बाइक सहित सड़क किनारे फैली रेत पर जा गिरा। जिसके चलते रेत में धंसकर उसकी भी मौत हो गई। सिर्फ उनका 8  साल का बच्चा पास में ही गिरा था, उसे ज्यादा चोट भी नहीं आई थी, जिससे वो बच गया।

बाइक के बाद स्कार्पियो और साइकिल को भी मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा ट्रक की तेज रफ्तार के चलते हुए है। क्योंकि बाइक को टक्कर मारने के बाद भागने की हड़बड़ी में ट्रक ड्राइवर ने एक स्कार्पियो और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। टक्कर ऐसी थी कि साइकिल भी ट्रक में फंस गई और उसे खींच कर साथ ले गई। गनीमत रही कि स्कार्पियो और साइकिल में सवार दोनों सुरक्षित बच गईं।  इसके बाद ट्रक ड्राइवर  जंगल में ट्रक छोड़कर भाग निकला।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार