विधानसभा में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री नहीं बता पाए राष्ट्रपति का नाम! विधायक ने कहा-ये दुर्भाग्य है

Published : Aug 26, 2020, 04:38 PM ISTUpdated : Aug 26, 2020, 04:43 PM IST
विधानसभा में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री नहीं बता पाए राष्ट्रपति का नाम! विधायक ने कहा-ये दुर्भाग्य है

सार

छत्तसीगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले ने प्रदेश के गृहमंत्री से एक शिलान्यास के निर्माण के लिए सवाल किया जिसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाए।

रायपुर, दो दिन से छत्तसीगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है। कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के नेता कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह प्रदेश में बेरोजगारी की हालत को लेकर सरकार से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। इसी दौरान प्रश्नकाल के वक्त भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले ने प्रदेश के गृह मंत्री से एक सवाल किया जिसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाए।

विधायक का जवाब नहीं दे पाए गृहमंत्री
दरअसल, विधायक पुन्नूलाल मोहले ने  विधानसभा में मानसून सत्र की दूसरे बलौदा बाजार के गिरौदपुरी धाम में दर्शन एवं सार्वजनिक भवन निर्माण में देरी का मुद्दा उठाया था। जिसका शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। जब गृहमंत्री से विधायक ने पूछा कि इस निर्माण के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई है और अभी तक कितना निर्माण कार्य किया जा चुका है? नहीं हुए, तो क्यों नहीं हो पाए ?, इसके जवाब में गृहमंत्र ने कहा-इसका  भूमिपूजन राष्ट्रपति ने किया था। 2 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। अभी निर्माण कार्य चल रहा है।

विधायक ने कहा-देश के लिए दुर्भाग्य है गृहमंत्री जी...
बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा श्रीमान जी इसका भूमिपूजन किस राष्ट्रपति किया था उसका नाम तो बताओ, लेकिन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू नाम नहीं बताया। कहा जब जरुरत होगी बता दूंगा। आप जो भी जानकारी मांग रहे हैं वह समय आने पर लिखित में दे दूंगा। बात खत्म नहीं हो पाई थी कि  जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा गृहमंत्री जी देश में अभी तक गिने-चुने राष्ट्रपति हुए हैं, इस निर्माण का भूमिपूजन करने कौन सा राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ आया था, आप यह भी नहीं बता पा रहे हैं। यह हमारे राज्य और देश के लिए दुर्भाग्य पूर्ण बात है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

CGBSE 12th Topper List 2026: 98.60% के साथ जिज्ञासु वर्मा स्टेट टॉपर, कौन रहा 2nd-3rd? देखें पूरी लिस्ट
CG Board 10th Toppers 2026: 99% के साथ संध्या, परीरानी और अंशुल बने 10वीं टॉपर, देखें पूरी लिस्ट