Chhattisgarh Urban Body Elections Result : निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, खैरागढ़ में धरने पर बैठे भाजपाई

Published : Dec 23, 2021, 10:35 AM ISTUpdated : Dec 23, 2021, 03:18 PM IST
Chhattisgarh Urban Body Elections Result : निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, खैरागढ़ में धरने पर बैठे भाजपाई

सार

20 दिसंबर को हुए मतदान में 60 फीसदी से ज्यादा 4 लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने वोट डाला था। इनमें दो लाख 48 हजार 41 पुरुष, दो लाख 40 हजार 369 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर समुदाय के मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

रायपुर :  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 15 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम धीरे-धीरे आते जा रहे हैं। अब तक आए परिणाम में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस (congress) मजबूत नजर आ रही है। रुझान वाले स्थानों में भी उसका ही पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि कुछ स्थानों में भाजपा उसे पूरी चुनौती दे रही है। राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में बराबरी हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले हैं। इसके बाद दो बार रीकाउंटिंग कराई जा चुकी है, लेकिन नतीजा नहीं निकल सका। इस पर तीसरी बार जब काउंटिग कराई गई और एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया। जिससे भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने कुर्सियां फेंक दी और धरना शुरू कर दिया है।

बीजापुर
बीजापुर की भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। सुकमा की कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बेमेतरा की मारो नगर पंचायत के 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 में बीजेपी और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। वहीं बीरगांव में वार्ड 33 के निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू को हार मिली है, इसका पता चलते ही पुन्नी साहू के पति बेहोश हो गए। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया है।

दुर्ग 
दुर्ग जिले की बात करें तो जामुल में BJP ने 4, कांग्रेस ने 2, JCCJ ने एक और निर्दलीय अभी तक 1 वार्ड में अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं रिसाली नगर निगम के लिए भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। पहले राउंड की गिनती समाप्ति पर कांग्रेस और भाजपा 16-16 वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 8 वार्ड में निर्दलीय आगे हैं। दूसरी ओर उतई नगर पंचायत उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने 16 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा को तीसरे और कांग्रेस को चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा है।

रायगढ़
रायगढ़ नगर निगम के दो वार्डों 25 और 9 में उपचुनाव हुए। वार्ड 25 से कांग्रेस की सपना सिदार और वार्ड 9 से कांग्रेस की ही रंजना कमल पटेल ने जीत दर्ज की। रायगढ़ की सारंगढ़ नगर पालिका के 15 वार्डों में से 12 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं तीन सीट पर अभी भी जद्दोजहद जारी है। बिलासपुर के इकलौते वार्ड तारबाहर में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के असलम शेख ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को एक हजार 967 वोटों से हराया। 

यहां ये स्थिति
नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा उपचुनाव में वार्ड 14 में पहले चरण में भाजपा की मधु तरूण बाफना आगे चल रही हैं। उन्हें 265 मत मिले हैं। कांग्रेस की अनुजा जैन को 112 और निर्दलीय इदी चौहान को 8, निर्दलीय यामिनी मिश्रा को 49 मत मिले हैं। वहीं राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया है। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले हैं। अब सिक्का उछालकर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

ये भी जीते
कांकेर में नरहरपुर नगर पंचायत के वार्ड 8 से कांग्रेस के वीरेंद्र जैन जीते हैं। जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के एक सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की शांति ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी को 4 मत से हराया है। शांति ठाकुर को 142 मत मिले तो वहीं भाजपा की कांति मरकाम को 138 मत। भानुप्रतापपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चित्र रेखा मरकाम को मात्र एक वोट मिला। बेमेतरा के मारो नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा तिवारी की 53 वोटों से जीत हुई है। बीजापुर की भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 कांग्रेस और 4 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 

कहां कितना मतदान
20 दिसंबर को हुए मतदान में 60 फीसदी से ज्यादा 4 लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने वोट डाला था। इनमें दो लाख 48 हजार 41 पुरुष, दो लाख 40 हजार 369 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर समुदाय के मतदाताओं ने हिस्सा लिया। बिरगांव नगर निगम में सबसे ज्यादा 64.23 फीसदी, भिलाई में 54.49 फीसदी, भिलाई-चरौदा में 64.17 फीसदी और रिसाली में 62.14 फीसदी मतदान हुआ। 

इसे भी पढ़ें-भीड़ ने लगाया था सरपंच पति 'राधूभाई जिंदाबाद' का नारा; वीडियो में सुनवा दिया पाकिस्तान; पुलिस ने कही ये बात

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: एक परिवार के सिर्फ एक सदस्य को कांग्रेस से मिलेगा टिकट

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

हिम्मत हो तो ऐसी! आधा शरीर काम नहीं करता, फिर भी 52 वर्षीय वीणा देवी करती हैं डिलीवरी
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली ऑपरेशन में मारे गए 12 माओवादी, 3 सुरक्षाकर्मी भी शहीद