विधानसभा में करोड़पति कांग्रेस MLA ने 'हीरोइन स्टाइल' में लहराई अपनी महंगी साड़ी और फिर हंस पड़ीं

Published : Feb 24, 2020, 02:18 PM IST
विधानसभा में करोड़पति कांग्रेस MLA ने 'हीरोइन स्टाइल' में लहराई अपनी महंगी साड़ी और फिर हंस पड़ीं

सार

ये हैं धमतरी जिले की इकलौती अनारक्षित सिहावा विधानसभा से कांग्रेस की MLA डॉ. लक्ष्मी ध्रुव। करोड़पति MLA ने अपनी साड़ी पर राज्यगीत लिखवाया हुआ है।

रायपुर, छत्तीसगढ़. यह हैं कांग्रेस की करोड़पति MLA डॉ. लक्ष्मी ध्रुवे। सोमवार से हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने ये कुछ अलग अंदाज से पहुंची। उनकी साड़ी चर्चा का विषय बन गई। सिल्क की खूबसूरत साड़ी पर उन्होंने छत्तीसगढ़ का राज्यगीत प्रिंट कराया हुआ था। विधानसभा परिसर में मीडिया को देखकर डॉ. लक्ष्मी ने हंसते हुए किसी हीरोइन स्टाइल में साड़ी लहराई। सिल्क की इस साड़ी पर राज्यगीत, "अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार, इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां, महूं विनती करव तोर भुंइया, जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया' के बोल लिखे हुए थे। डॉ. लक्ष्मी ने यह साड़ी विशेष तौर पर तैयार कराई है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने 44, 215 वोटों से रिकार्ड जीत दर्ज कराई थी। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में भाजपा की पूर्व विधायक पिंकी शाह को हराया था। 54 वर्षीय डॉ. लक्ष्मी ध्रुव एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने जो शपथपत्र दिया था, उसके अनुसार उनकी कुल चल सम्पत्ति 18 करोड़ 97 लाख से ज्यादा है। वहीं अचल सम्पत्ति 39 करोड़ रुपए से अधिक। इन्होंने अपनी सालाना आय 25 लाख रुपए घोषित की थी।


बता दें कि इस गीत को भाषाविद स्व. नरेंद्र वर्मा ने लिखा है। इसे हाल में सरकार ने राज्यगीत घोषित किया है। बजट सत्र एक अप्रैल तक चलेगा। इसमें 22 बैठकें होंगी। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार