उपचुनाव: छत्तीसगढ़ के 'चित्रकोट' में जनता ने सुनी कांग्रेस के 'मन' की बात

Published : Oct 24, 2019, 04:58 PM IST
उपचुनाव: छत्तीसगढ़ के 'चित्रकोट' में जनता ने सुनी कांग्रेस के 'मन' की बात

सार

छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस के राजमन बेंजाम ने भाजपा के लच्छूराम कश्यम को 17862 वोटो के बड़े अंतर से हराकर भाजपा का बस्तर संभाग से सूपड़ा साफ कर दिया।  

जगदलपुर. चित्रकोट में हुए उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने भाजपा के लल्छूराम कश्यप को 17862 वोटो के बड़े अंतर से हराकर बस्तर संभाग से भाजपा का सफाया कर दिया। इसस पहले भाजपा को दंतेवाड़ा उप चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि यहां 21 अक्टूबर को हुए इलेक्शन में 78.12 प्रतिशत वोट पड़े थे। बस्तर संभाग में 12 सीटें हैं। अब ये सभी कांग्रेस के खाते में हैं। कांग्रेस को लेकर जनता का रुझान काउंटिंग की शुरुआत से ही दिखने लगा था। 17 चरणों की गिनती में कांग्रेस सब में आगे रही। भाजपा और कांग्रेस के अलावा यहां से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के बोमड़ा मंडावी, सीपीआई के हिड़मो राम मंडावी, एपीआई के लखेश्वर कवासी, और निर्दलीय रीतिका कर्मा चुनाव मैदान में थे।

चुनौती नहीं दे सकी भाजपा

चित्रकोट की सीट भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती थी। यहां कांग्रेस के दीपक बैज विधायक चुने गए थे। उन्होंने भाजपा के बैदूराम कश्यप को हराया था। उसके बाद दीपक बैज सांसद चुन लिए गए और यह विधानसभा सीट खाली हो गई। भाजपा की इस हार पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस ने कहा-12 में 12 बस्तर हमारा, आदिवासियों ने भाजपा को नकारा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

PMAY Success Story: कच्चे घर से पक्की छत तक: सरगुजा की इस महिला की कहानी कर देगी भावुक
Chhattisgarh City Gas Project Launch: रायपुर में CM विष्णु देव साय ने शुरू की CNG-PNG सेवा, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा