अंधेरे में खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, कांस्टेबल समेत दो की मौत

Published : Jan 01, 2023, 03:00 PM IST
अंधेरे में खड़ी ट्रक में पीछे से  जोरदार टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, कांस्टेबल समेत दो की मौत

सार

शनिवार रात सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई।

रायपुर( Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ के रायपुर में नव वर्ष की पूर्व संध्या भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शनिवार रात सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा राखी थाना क्षेत्र के निमोरा में हुआ। रायपुर के अभनपुर थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप तिर्की (32) शनिवार रात अपने क्वार्टर अमलीडीह से ड्यूटी के लिए बाइक पर जा रहा था। अभी वह निमोरा के पास एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा था कि अंधेरा होने के कारण उसकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कांस्टेबल उछलकर नीचे गिरा और फ्यूल टैंक फटने से बाइक में आग लग गई। हादसा होते देख कांस्टेबल को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

एक अन्य बाइक सवार की भी हुई मौत
बताया जा रहा है कि जिस समय कांस्टेबल संदीप ट्रक से टकराया उसी समय एक अन्य युवक दिनेश रक्सेल (30) भी बाइक पर आ रहा था। हादसा होते देख उसने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक के पीछे की ओर जा भिड़ा। टक्कर से उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं जिससे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिनेश रायपुर के मौदहापारा इलाके का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

CG Climate Update: छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन योजना तेज, वृक्षारोपण और सोलर पहल पर फोकस
Chhattisgarh News: धमतरी के नारी गांव में बुनकर समिति से महिलाओं को रोजगार और पहचान