शादी के लिए गर्लफ्रेंड को दी भयानक मौत,15 दिन पहले बॉयफ्रेंड ने खोद दी थी कब्र, छत्तीसगढ़ की दर्दनाक लव स्टोरी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से  एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को जमीन में दफनाकर उसे पाट दिया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 29, 2022 12:36 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बॉयफ्रेड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को दर्दनाक मौत देकर मार डाला। प्रेमिका की गलती बस इतनी थी कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी। लेकिन युवक की दसूरी जगह शादी तय हो चुकी थी। इसी बात से नाराज प्रेमिका ने लड़की के घरवालों को अपने अफेयर के बारे में बता दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई। इसी बात का बदला लेने के लिए युवक ने उसकी हत्या कर दी।

तीन साल के प्यार का एक पल में कर दिया कत्ल
दरअसल, यह दर्दनाक मामला जिले के नगरदा थाने क्षेत्र से सामने आया है। जहां बुढ़नपुर गांव के रहने वाले आरोपी अजय सिंह ने अपनी प्रेमिका सहोद्रा का गला घोंटकर कत्ल कर दिया। जबकि युवती और उसके बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। परिवार वाले दोनो की शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच अजय की शादी किसी अन्य लड़की के साथ तय हो गई। लेकिन यह बात प्रेमिका को नागवार गुजारा हुई और उसने लड़की वालों को फोन करके अपनी और अजय  के संबंधों की जानकारी दे दी। जिससे उसकी शादी टूट गई। शादी टूटने की वजह से अजय की कहीं और विवाह नहीं हो पा रहा था। इसी बात से गुस्सा होकर प्रेमिका का मर्डर कर दिया।

मारने के 15 दिन पहले खोद दी थी क्रब
बता दें कि आरोपी अजय ने प्रेमिका की हत्या करने के लिए 15 दिन पहले ही प्लानिंग कर ली थी। जिस दिन युवती को खत्म करने की योजना बनाई उसी दिन युवक ने उसकी कब्र भी खोद दी थी। इस सब में आरोपी ने अपने एक दोस्त नारायण मैत्री की मदद से अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर साजिश रची और फिर 15 दिन पहले उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और कब्र में दफना दिया। इसके बाद दोनों ने शव को डालकर ऊपर से पाट दिया। फिर दोनों आरोपी अपने-अपने घर आ गए।

ऐसे सामने आया शॉकिंग क्राइम
यह पूरी घटना 13 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। जिस दिन मृतक लड़की सहोद्र अचानक घर से गायब हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर  उसकी तलाश की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। फिर गांव वालों से पूछताछ के दौरान युवती के अफेयर के बारे में पता चला। नगरदा थाना प्रभारी सीपी कंवर ने‎ बताया कि आरोपी और उसको दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसके बाद शव को कब्र से निकाला गया। फिर मृतक के परिवार ने उसकी पहचान की।

Share this article
click me!