सुकमा के चिंतागुफा जंगल में पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया

Published : Jul 09, 2019, 10:34 AM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 04:42 PM IST
सुकमा के चिंतागुफा जंगल में पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया

सार

चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को नक्सल विरोधी अभियान के तहत दल रवाना किया गया था। दल मंगलवार तड़के जब डब्बाकोंटा गांव के जंगल में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक महिला नक्सली मारी गई।  

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस ने यहां मौजूद नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया।

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकोंटा गांव के करीब जंगल में सोमवार शाम को नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। दल मंगलवार तड़के जब डब्बाकोंटा गांव के जंगल में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। 

बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई, तो वहां एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव, एक इंसास राइफल और शिविर में रखा सामान बरामद किया गया। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है। उन्होंने बताया की मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Chhattisgarh Sports Conclave: खेल प्रतिभाओं के लिए खुले नौकरी के रास्ते, CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान