छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में 3 नक्सली ढ़ेर, जारी है सर्च ऑपरेशन

Published : Nov 26, 2022, 12:37 PM IST
छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में 3 नक्सली ढ़ेर, जारी है सर्च ऑपरेशन

सार

शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। जानकारी सामने आ रही है कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है।

बीजापुर( Chhattisgarh).  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। जानकारी सामने आ रही है कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इलाके में अभी भी सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बीजापुर के एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मुठभेड़ मिरतूर थाना क्षेत्र के पोमरा जंगलों में हुई। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मुखबिर से मिली थी नक्सलियों की सूचना
अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से मिरतूर थाना क्षेत्र के पोमारा जंगलों में डीवीसीएम मोहन कड़ती, डीवीसीएम सुमित्रा, मटवारा एलओएस कमांडर रमेश और 30-40 माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिस पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की और सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने पोमरा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच उनके साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें 3 नक्सली मारे गए।

अभी भी जारी है सर्च ऑपरेशन
अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह सफलता डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स( CRPF) की संयुक्त कार्रवाई से हासिल हुई है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh National Unity Day 2026: Deputy CM विजय शर्मा बोले- 'नक्सलवाद के बाद अब बस्तर के विकास पर जोर'
Chhattisgarh Tourism: गुजरात के पर्यटकों को लुभाने की तैयारी, अहमदाबाद में बड़ा रोड शो