प्रेमिका से फोटो डिलीट करने प्रेमी ने वसूल लिए 30000 रुपए, उसके बाद भी किया यह

Published : Jan 08, 2020, 01:11 PM IST
प्रेमिका से फोटो डिलीट करने प्रेमी ने वसूल लिए 30000 रुपए, उसके बाद भी किया यह

सार

छत्तीसगढ़ में एक प्रेमिका को शादी के बहाने ब्लैकमेल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी ने इसके लिए सोशल मीडिया को जरिया बनाया।  

रायपुर, छत्तीसगढ़. एक लड़की को नहीं मालूम था कि वो जिससे प्यार कर रही है, वो प्यार की आड़ में उसे धोखा दे रहा है। शादी के नाम पर उसे ब्लैकमेल करेगा। प्रेमी ने सोशल मीडिया पर अंतरंग तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे तक ऐंठ लिए थे। मामला धरसीवां क्षेत्र का है। आरोपी का नाम शुभम पांडेय बताया जाता है। आरोपी ने प्रेमिका को शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उसे अंतंरंग फोटो खींच लिए। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। 


प्रेमी के लिए घर से चोरी किए पैसे..
प्रेमी ने प्रेमिका से पैसे मांगे। प्रेमिका ने घर से 30 हजार रुपए चोरी किए और प्रेमी को दे दिए। प्रेमी ने कहा था कि इसके बाद वो चुप हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रेमी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। जब आरोपी को पता चला कि प्रेमिका की कहीं और सगाई हो गई है, तो उसने प्रेमिका के मंगेतर को दोनों की अश्लील तस्वीरें भेज दीं। इस तरह उसकी सगाई टूट गई। इसके बाद भी प्रेमी नहीं माना। उसने प्रेमिका और उसके परिजनों पर अड़ीबाजी शुरू कर दी।


धरसीवां थाना प्रभारी बृजेश तिवारी के मुताबिक, लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूलत: ग्राम मांढर का निवासी है।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश