प्रेमी से मिलने हॉस्टल गई प्रेमिका...और यहां हुआ एक लव स्टोरी का शॉकिंग END

Published : Aug 22, 2019, 03:44 PM ISTUpdated : Aug 22, 2019, 04:14 PM IST
प्रेमी से मिलने हॉस्टल गई प्रेमिका...और यहां हुआ एक लव स्टोरी का शॉकिंग END

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अंतरजातीय लव मैरिज को लेकर आ रही अड़चनों के चलते एक लड़का बगावत पर उतर आया। वो हर हाल में प्रेमिका से शादी करना चाहता था। शुरुआत में प्रेमिका भी उसी से शादी पर अड़ी रही। हालांकि बाद में पता नहीं क्या हुआ कि प्रेमिका अपने वादे से मुकर गई। प्रेमी इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने प्रेमिका के पिता को 'खून के आंसू' रुला देने का चैलेंज किया था। ऐसा उसने करके दिखा दिया। पढ़िए एक शॉकिंग लव-क्राइम स्टोरी...

बिलासपुर. इंटरकास्ट लवमैरिज में अड़चने आने पर एक प्रेमी ने प्रेमिका को ही खत्म कर दिया। दिल दहलाने वाला यह क्राइम बुधवार को सरकंडा क्षेत्र में सामने आया। प्रेमिका कहीं और शादी करने को राजी हो गई थी। वो आखिरी बार प्रेमी से मिलने उसके हॉस्टल पहुंची थी। लेकिन फिर वापस नहीं लौट सकी। प्रेमी को जब प्रेमिका की कहीं और शादी होने की खबर पता चली, तो वो अपना गुस्सा काबू में नहीं रख सका और चाकू घोंपकर मर्डर कर दिया। इसके बाद वहां से बुलेट बाइक पर अपने दोस्त के पास पहुंचा। उससे 500 रुपए उधार लिए। जब दोस्त ने पैसों की जरूरत के बारे में पूछा, तब आरोपी ने हत्या की कहानी उसे सुना दी। हालांकि जब तक पुलिस खबर लगने के बाद आरोपी तक पहुंचती, वो गायब हो गया। प्रेमिका कॉलेज के बहाने प्रेमी से मिलने पहुंची थी।

घर में कर दी थी बगावत...
आरोपी प्रेमी कृष्णा तिवारी उर्फ डब्बू(23) कोनी देवनंदन नगर का रहने वाला है।  22 साल की प्रेमिका प्रियंका बिल्हा की रहने वाली थी। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका सरकंडा स्थित नवीन कन्या कॉलेज में बीए की स्टूडेंट थी। कृष्णा हर हाल में प्रियंका से शादी करना चाहता था। हालांकि परिजन इस इंटरकास्ट लवमैरिज के खिलाफ थे। कृष्णा कुछ दिनों से अपने परिजनों पर शादी के लिए हां कराने को लेकर दवाब डाल रहा था। इससे परेशान होकर घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वो बिलासपुर में राजस्व कॉलोनी में एक हॉस्टल में किराए से रहने लगा। कुछ दिन पहले प्रेमिका भी बिलासपुर आ गई थी। वो दयालबंद नारियल कोटी में अपने मौसा के यहां ठहरी थी। इसी बीच लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। बुधवार को प्रियंका आखिरी बार कृष्णा से मिलने उसके कमरे पर आई थी।

दोस्त को नहीं हुआ भरोसा..
प्रियंका ने कृष्णा को बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। इस बात पर कृष्णा भड़क उठा। कहासुनी के के बाद कृष्णा ने चाकू से प्रियंका पर वार कर दिए। खून से लथपथ प्रियंका को रूम में छोड़कर कृष्णा वहां से निकल गया। वो बुलेट से स्टेशन पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात अपने दोस्त अनुराग मानिकपुरी से हुई। दोस्त से पैसे उधार लेने के बाद कृष्णा ने प्रियंका की हत्या की जानकारी दी। हालांकि दोस्त को भरोसा नहीं हुआ। वो कुछ लोगों को लेकर कृष्णा के रूम पर पहुंचा। देखा कि प्रियंका की लाश बेड पर औंधे मुंह पड़ी हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि 3-4 महीने पहले कृष्णा के पिता शादी का प्रस्ताव लेकर आए थे। हालांकि उन्होंने मना कर दिया था। यह प्रेम प्रसंग उजागर होने के बाद प्रियंका को पढ़ने के लिए उसके मौसा के घर भेज दिया गया था। इस पर कृष्णा ने प्रियंका के पिता से कहा था कि वो उन्हें खून के आंसू रुला देगा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raipur Bhajan Clubbing: फूलों की होली और भक्ति का रंग, जब मंच पर पहुंचे सीएम साय
PMAY Success Story: कच्चे घर से पक्की छत तक: सरगुजा की इस महिला की कहानी कर देगी भावुक