पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, विवाद गहराया तो कुल्हाड़ी से बीवी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Published : Oct 30, 2022, 04:29 PM IST
पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, विवाद गहराया तो कुल्हाड़ी से बीवी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

सार

छत्तीसगढ़ में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है।

बिलासपुर(Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। गुस्से में आकर पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद पति सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के बीजा गांव का निवासी जगेंद्र साहू(38) अपनी पत्नी निशा साहू(32) और 3 बेटियों के साथ डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटा था। इसके पहले वह बिलासपुर के सकरी इलाके में रह रहा था। जगेंद्र घर का खर्चा चलाने के लिए बढ़ई का काम करता था। उसका पत्नी से अक्सर इस बात को लेकर विवाद होता रहता था कि वह चरित्रहीन है। रविवार की सुबह वह अपनी पत्नी निशा साहू के साथ धान की कटाई के लिए गया हुआ था। खेत में दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। इस पर जागेंद्र ने पत्थर उठाकर निशा के सिर में मार दिया और कुल्हाड़ी से कई वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल निशा की मौके पर ही मौत हो गई।

पति ने खुद को किया पुलिस के हवाले
पत्नी की हत्या के बाद जागेंद्र अपनी बाइक से तखतपुर थाने पहुंचा। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की बात सुनकर हड़बड़ाए जवानों ने थाना प्रभारी को इस संबंध में बताया। थाना प्रभारी सुम्मत साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्यारे पति को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस