अपने 13 साल के बेटे के पोस्टमार्टम के इंतजार में रोती रही मां, पीछे सम्मान करा रहे थे कोरोना वॉरियर्स

Published : Aug 25, 2020, 10:37 AM IST
अपने 13 साल के बेटे के पोस्टमार्टम के इंतजार में रोती रही मां, पीछे सम्मान करा रहे थे कोरोना वॉरियर्स

सार

इस तस्वीर में बैठी एक मां है। जिसके 13 साल के बेटे की पेट दर्द के बाद संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। डॉक्टरों को कोरोना के मद्देनजर उसका पोस्टमार्टम करना था। लेकिन इसमें विलंब किया गया। क्योंकि उस वक्त संसदीय सचिव एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने वाले थे। इसके बाद वे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने जा रहे थे। फोटोग्राफर इस जश्न के माहौल का फोटो खींचते रहे और पीछे मां बैठकर रोती रही।

महासमुंद, छत्तीसगढ़. यह एक तस्वीर फर्ज और दिखावे की असलियत बयां कर देती है। ड्यूटी वो है, जो शिद्दत से निभाई जाती है। ड्यूटी वो नहीं, जो मीडिया में छपने और वाहवाही लूटने के लिए की जाती है। यह तस्वीर झूठी शान का नतीजा है। इस तस्वीर में बैठी एक मां है। जिसके 13 साल के बेटे की पेट दर्द के बाद संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। डॉक्टरों को कोरोना के मद्देनजर उसका पोस्टमार्टम करना था। लेकिन इसमें विलंब किया गया। क्योंकि उस वक्त संसदीय सचिव एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने वाले थे। इसके बाद वे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने जा रहे थे। फोटोग्राफर इस जश्न के माहौल का फोटो खींचते रहे और पीछे मां बैठकर रोती रही।


कोतवाल ने सिविल सर्जन को झूठा बताया...
यह महिला है इंदिरा बाई। कोमाखान थाने के कछारडीह की रहने वालीं इंदिरा बाई के 13 साल के बेटे तेजराम को पेट में दर्द हुआ था। परिजन उसे गांव के किसी झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गए। जब बच्चे की हालत और बिगड़ी, तो परिजन उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कोरोना के मद्देनजर लाश का पोस्टमार्टम होना था। बच्चे के पिता हेमलाल ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें इंतजार करने को कहा। उस समय संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर एक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे। इसके बाद कोरोना वॉरियर्स का सम्मान होना था। जब तक पूरा कार्यक्रम नहीं निपट गया, डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम नहीं किया। तब तक मां बाहर बैठकर रोती रही। जिस पंडाल में यह कार्यक्रम चल रहा था, उसी से कुछ दूर मां बैठकर रो रही थी।

अब सिविल सर्जन आरके परदल तर्क दे रहे कि पंचनाम नहीं होने से पोस्टमार्टम में देरी हुई। वहीं, कोतवाली प्रभारी शेर सिंह ने कहा कि पंचनामा हो चुका था। सिविल सर्जन झूठ बोल रहे हैं।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Forecast 3 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी तक बारिश का कहर, सोमवार के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
अब बदलेगा न्याय का पूरा सिस्टम! नए आपराधिक कानूनों पर CM साय का बड़ा बयान