
नारायणपुर, छत्तीसगढ़. नक्सल प्रभावित आमदई घाटी कैम्प में शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के जवानों में आपसी विवाद हो गया। मामूली कहानसुनी के बाद मामला इतना गर्माया कि एक सहायक कमांडर ने अपने दो साथी जवानों की एके-47 राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में एक सीनियर जवान घायल हुआ है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी भाग नहीं पाया। उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामूली झगड़े के बाद आरोपी उग्र हो गया था।
सिर पर सवार हुआ खून..
जानकारी के मुताबिक घनश्याम कुमेटी CAF में सहायक कमांडर है। किसी बात को लेकर उसका साथियों से विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपनी सर्विस राइफल एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में जवान पीसी बिंदेश्वर साहिनी और रामेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्लाटून कमांडर लक्षराम प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। डीजीपी ने इस मामले की अलग से जांच के आदेश दिए हैं। एसपी मोहित गर्ग ने ने बताया कि अभी विवाद की वजह सामने नहीं आई है। आरोपी जवान राजनांदगांव के अम्बागढ़ चौकी का रहने वाला है।
कुछ रोचक और कुछ सेलेब्स वाले वीडियो, यहां क्लिक करके पढ़ें...
इंसानों की तरह होंठ हिलाकर बात करते हैं ये चिम्पांजी
लॉकडाउन 5.0 के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन? क्या है सच
कुछ ऐसा होगा भविष्य का कॉफी शॉप
इस एक्टर ने सरेआम पत्नी को किया था Kiss
बहुत ही खतरनाक हो सकता है इस तरह का मास्क पहनना
छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।