नक्सलियों ने आदिवासी समुदाय के दो लोगों को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी का आरोप लगा की हत्या

Published : Oct 16, 2022, 03:04 PM IST
नक्सलियों ने आदिवासी समुदाय के दो लोगों को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी का आरोप लगा की हत्या

सार

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो आदिवासियों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर भरी सभा में उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने दोनों आदिवासियों पर उनकी मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

बीजापुर(Chhattisgarh). बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो आदिवासियों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर भरी सभा में उनकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने दोनों आदिवासियों पर उनकी मुखबिरी करने का आरोप लगाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मामले में अभी तक पुलिस तक कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है। हांलाकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर थाना क्षेत्र का है। यहां पेद्दाकोरमा गांव के रहने वाले राजू मोडियम और दूला कोडमे निवासी पूसनार पर नक्सलियों की मुखबिरी पुलिस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से करने का आरोप था। इसको लेकर नक्सलियों का गिरोह इन दोनों से नाराज चल रहा था। इस पर नक्सलियों ने पेद्दाकोरमा में जनअदालत लगाने के बाद गांव के लोगों को भी इकट्ठा किया। इस सभा में नक्सलियों ने राजू मोडियम और पूसनार पर नक्सलियों के गिरोह की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। नक्सलियों को इस पंचायत में समझाने-बुझाने की कोशिश भी की गई। लेकिन सूचना के मुताबिक नक्सलियों ने देखते ही राजू मोडियम और पूसनार की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत 
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा दो लोगों की हत्या की सूचना आई है जिसकी पुष्टि की जा रही है। मामले में पुलिस के सूत्रों को एक्टिव भी किया गया है । हांलाकि अभी तक इस मामले में मृतकों के परिजन शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच करवाकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार