बेटे की गंदी लत बर्दास्त नहीं कर पाए माता-पिता, बेटी के साथ मिल उसको उतार दिया मौत के घाट

Published : Oct 09, 2019, 05:54 PM ISTUpdated : Oct 09, 2019, 05:59 PM IST
बेटे की गंदी लत बर्दास्त नहीं कर पाए माता-पिता, बेटी के साथ मिल उसको उतार दिया मौत के घाट

सार

बेटे की शराब पीने की लत और रोजाना झगड़े करने की वजह से परेशान होकर माता-पिता ने उसकी हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात में उन्होनेंन अपनी बेटी को शामिल किया था। हत्या के बाद जंगल में लाश को ले जाकर फेंक दिया। 

बेमेतरा (छत्तीसगढ़). आपने अभी तक सुना होगा कि किसी कलयुगी बेटे ने माता-पिता की हत्या कर दी। लेकिन ऐसी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां माता-पिता ने बेटी की मदद लेकर अपने ही कलेजे के टुकड़े यानि बेटे का गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना छत्तीसगढ़ में सामने आई है।

इस वजह से माता-पिता ने बेटी की हत्या
पुलिस के अनुसार हैरान कर देने वाला यह मामला पिछले महीने 22-23 अगस्त की रात का है। जहां मृतक के पिता राजकुमार नायक ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर बेटे दीपक की हत्या की थी। युवक को मारने के बाद जंगल में ले जाकर लाश को फेंक दिया। आरोपियों ने उसको इसलिए मारा था कि वह रोज शराब पीकर घरवालों को परेशान करता था। बस इसी बात से तंग आकर परिजनों ने उसे ठिकाने लगाने की ठान ली।

माता-पिता ने कबूल लिया अपना जुर्म
युवक की हत्या का खुलासा हाल ही में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। जहां मृतक के गले में आरोपियों की अंगुलियों के निशान पाए गए। पुलिस ने एक-एक करके पिता राजकुमार नायक, मां ऊषा और बेटी पूर्णिमा से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद हत्यारों को जिला कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया। 

पुलिस कैसे आरोपियों तक पहुंची
दरअसल, मृतक के चचरे भाई सुनील नायक को उसकी डेडबॉडी एक तालाब के पास मिली थी। जहां उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बरामद कर लिया। इसके बाद मामले की जांच की तो पता चला इसके हत्या करने के पीछे किसी अपने का ही हाथ है। 
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट