पोस्टर के जरिये भोपाल की सांसद ने गांधी जयंती पर छत्तीसगढ़ में खड़ा कर दिया बवाल

Published : Oct 02, 2019, 06:35 PM IST
पोस्टर के जरिये भोपाल की सांसद ने गांधी जयंती पर छत्तीसगढ़ में खड़ा कर दिया बवाल

सार

यह पोस्टर रायपुर के शारदा चौक पर लगाया गया था। इसमें भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के फोटो के साथ गांधी के हत्यारे गोडसे को लेकर सहानुभूति दर्शाई गई थी। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।  

रायपुर. गांधी जयंती पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जबर्दस्त राजनीतिक 'वार' सामने आया है। जहां पूरा देश गांधीजी की जयंती पर 'अहिंसा परमो धर्म' के सिद्धांत पर चलने का प्रण ले रहा था, तो दूसरी और छत्तीसगढ़ में कुछ पोस्टरों को लेकर विवाद हो गया। शहर के शारदा चौक पर लगे एक पोस्टर को लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। यह पोस्टर भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के किसी समर्थक ने लगाया था। इसमें नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया गया। कांग्रेस ने इन पोस्टर को लेकर हंगामा कर दिया। उन्होंने ये पोस्टर फाड़कर फेंक दिए और जमकर हंगामा किया।

 


कांग्रेस नेता संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में इन पोस्टरों के खिलाफ मार्च निकाला गया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा इस तरह से गांधीजी का अपमान न करे। उन्होंने मैदान में आकर लड़ाई लड़ने के लिए भाजपा को चुनौती दी। इससे पहले आजाद चौक पर गांधी ग्लोबल फैमिली की ओर से आयोजित 'सन्मति दे भगवान' नाम से एक कार्यक्रम रखा गया था। यहां भाजपाइयों ने पोस्टर फाड़ दिए। इसे लेकर भी कांग्रेसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

CG News: सुशासन तिहार में माता कौशल्या मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, ग्रामीणों से किया संवाद
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर