मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा बेरोजगार लेखक..सिक्योरिटी गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर..तो खुद को लगा ली आग

Published : Jun 29, 2020, 05:26 PM IST
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा बेरोजगार लेखक..सिक्योरिटी गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर..तो खुद को लगा ली आग

सार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास के बाहर एक शख्स ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जाता है। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि वो बेरोजगार है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिलने आया था। लेकिन जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया, तो उसने गुस्से में खुद को आग लगा ली। युवक अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था।

रायपुर, छत्तीसगढ़. यह खौफनाक तस्वीर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास के बाहर की है। आग की लपटों में घिरा यह शख्स मुख्यमंत्री से मिलने आया था। लेकिन बिना परमिशन मिलना संभव नहीं था। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे अपॉइंटमेंट लेकर आने को कहा, तो वो गुस्सा हो गया। उसने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जाता है। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि वो बेरोजगार है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री से मिलने आया था। 

युवक अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मूलत: धमतरी के तेलिनसट्टी का रहने वाला हरदेव सिन्हा अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था। वो पहले से ही प्लानिंग करके रायपुर आया था। हालांकि उसने कहा कि वो बेरोजगार है, इसी सिलसिले में वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने आया था। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।

शॉर्ट फिल्म बनाने का सपना..
युवक ने खुद को लेखक बताया। उसने कहा कि वो एक शॉर्ट फिल्म बनाना चाहता है। युवक 50 प्रतिशत झुलसा है। उसे मेकाहारा में प्राथमिक उपचार के बाद सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bastar Dussehra Exhibition: कांटों का झूला, 150 कारीगर और विशाल रथ, राष्ट्रपति मुर्मु ने की लोक संस्कृति की सराहना
Indian Railways: 79 साल बाद इस सुदूर इलाके में पहुंची ट्रेन, 1628 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा